16 APRTUESDAY2024 12:43:51 PM
Nari

मानसून सीजन खत्म होने से पहले ही घूम लें ये 6 जगहें, नहीं तो पछताएंगे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Jul, 2018 11:00 AM
मानसून सीजन खत्म होने से पहले ही घूम लें ये 6 जगहें, नहीं तो पछताएंगे

मानसून के मौसम में घूमने का मजा ही कुछ और है। इस मौसम में आपको हर जगह बारिश के साथ प्रकृति के सुदंर नजारें, बारिश की बूंदें और हरियाली देखने को मिलती है खासकर हिल स्टोशन पर। आज हम आपको ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका मजा आप मानसून सीजन में ही ले सकते हैं। अगर आप भी इस मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल करना न भूलें।
 

1. मुन्नार
मानसून में घूमने के लिए केरल का मुन्नार बिल्कुल परफेक्ट हैं। यहां के प्राकृतिक नजारें, हरियाली और बारिश की बूंदें आपका मजा दोगुणा कर देगी। शांति और ताजगी के लिए इस जगह पर जाना न भूलें।

PunjabKesari

2. महाबलेश्वर
महाबलेश्वर भारत का एक ऐसा हिल स्टेशन हैं, जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है। खूबसूरत वादियों के साथ आप यहां पर कई ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिरों को भी देख सकते हैं। इसके अलावा यहां की वेन्ना लैक भी टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

PunjabKesari

3. अंबोली
मानसून सीजन में यहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। एनिमल्स लवर्स के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट हैं। क्योंकि यहां हर अलग-अलग किस्म के जानवर पाए जाते हैं। अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर इस हिल स्टेशन को 'क्वीन ऑफ महाराष्ट्र' भी कहा जाता है।

PunjabKesari

4. मेघालय
बारिश का मजा लेने के साथ-साथ आपको मेघालय में हरियाली, पहाड़ और झरने भी देखने को मिलेंगे। आप यहां सेवन सिस्टर फॉल, उमियम लेक, एलीफेंट लेक, स्प्रेड ईगल फॉल, शिलॉंग व्यू पॉइंट, गारो हिल्स और खासी हिल्स जैसी एडवेंचर्स प्लेस का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा इस हिल स्टेशन की संस्कृति हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

PunjabKesari

5. शोजा
शोजा हिमाचल प्रदेश का एक छोटा-सा हिल स्टेशन है। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरत कई गुणा बढ़ जाती है। अगर आप अपने ट्रिप को यादगार बनाने चाहते हैं तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में इसे जरूर शामिल करें।

PunjabKesari

6. कूर्ग
मानसून सीजन में घूमने के लिए कूर्ग भी एक शानदार जगह है। कूर्ग का अब्बे फॉल, बेरा फॉल रिवर,नल्कनाद पैलेस, ब्रह्मागिरी पीक,नामद्रोलिंग मोनेस्टरी, इरुप्पु फॉल और रिवर कावेरी आपके ट्रिप को यादगार बना देगी।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News