19 APRFRIDAY2024 4:05:55 PM
Nari

सिर्फ दांत चमकाने ही नहीं, ब्यूटी प्रॉब्लम को दूर करने के भी काम आता है टूथपेस्ट

  • Updated: 18 Jun, 2018 04:02 PM
सिर्फ दांत चमकाने ही नहीं, ब्यूटी प्रॉब्लम को दूर करने के भी काम आता है टूथपेस्ट

टूथपेस्ट का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में दांत साफ करने के लिए किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं इसका इस्तेमाल ब्यूटी की समस्याओं को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। पिंपल्स से छुटकारा पाने, रंग निखारने और जलन को दूर करने के लिए टूथपेस्ट बहुत हैल्पफूल है। इसके अलावा भी टूथपेस्ट से ब्यूटी की कई समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही टूथपेस्ट ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आ सकती हैं। 


1. मुहांसो से छुटकारा
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को मुहांसे निकलने लगते हैं। मुहांसों को दूर करने के लिए टूथपेस्ट बहुत सहायक है। रात को सोने से पहले मुहांसों पर टूथपेस्ट लगाएं। पूरी रात एेसा ही रहने दें, फिर सुबह मुंह धो लें। इस तरह करने से मुहांसे जल्दी गायब हो जाएंगे। 

 

2. रंग निखारे
रगं को साफ करने के लिए टूथपेस्ट में थोड़ा सा नींबू मिलाकर लगाएं। इस पैक को लगाने से झुर्रियां दूर होने के साथ ही डार्क सर्कल्स से भी निजात मिलेगा। 

 

3. जलन से राहत
हाथ जलने पर सबसे पहले उसको ठंडे पानी के नीचे रखें। फिर उस जगह को मुलामय कपड़े से साफ करके उस पर टूथपेस्ट लगाएं। एेसा करने से जलन खत्म हो जाएगी। 

 

4. नाखूनों की चमक बढ़ाएं
नाखूनों की खोई चमक को वापिस लाने के लिए उनको टूथपेस्ट की गीली रूई से साफ करें। एेसा हफ्ते में कम से कम 2 बार करें। टूथपेस्ट से नाखून साफ करने पर उनकी चमक वापिस आ जाएगी। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News