23 APRTUESDAY2024 5:51:44 PM
Nari

दांत के जिद्दी दर्द से मिनटों में राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 24 Jul, 2019 06:46 PM
दांत के जिद्दी दर्द से मिनटों में राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

दांत में दर्द की वजह चाहे कोई भी हो लेकिन असल बात है कि यह दर्द असहनीय होती है। ज्यादातर इस समस्या का सामना उन लोगों को करना पड़ता है जिनके दांतों में कैविटीज होती है। गलत खान-पान और दांतों की सही देखभाल न करने से यह समस्या उत्पन्न होती है। तो चलिए यदि आप भी इस समस्या को सामना कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ घरेलु नुस्खे लेकर आएं हैं जिनकी मदद से आप दांत में दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं... 

दर्द का कारण

दांत में दर्द के अनेकों कारण हो सकते हैं। गलत खान-पान की वजह से कई बार दांत में कीड़ा लग जाना या फिर कैल्शियम की कमी की वजह से दांत और मसूड़ों में दर्द महसूस होना। कई बार तो दर्द इतनी असहनीय हो जाती है कि पेन किलर खाए बगैर इससे छुटकारा नहीं मिलता। दांत दर्द की शुरुआत सदैव धीरे-धीरे होती है। ऐसे में इस पर शुरु में ही पकड़ पा लेना बहुत जरुरी होता है, नहीं तो यह दर्द आपके दिमाग की नसों को भी कमजोर कर देती है।

PunjabKesari, Nari

हींग

चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को दर्द करने वाले दांत के आसपास लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। दांत के दर्द से छुटकारा पाने का सबसे सस्ता और आसान तरीका है। 

लौंग

लौंग बैक्टीरिया व अन्य कीटाणुओं का नाश कर दांत में होने वाली दर्द को कम करता है। जिस दांत में आपको दर्द फील हो रही है उस दांत के तले आप लैंग की एक कली को रख लीजिए।

PunjabKesari, Nari

प्याज

प्याज, दांत की दर्द से पीछा छुडाने का एक उत्तम घरेलू उपचार है। जो व्यक्ति रोजाना कच्चा प्याज खाते हैं उन्हें दांत दर्द की शिकायत इनका सेवन न करने वालों के मुकाबले कम होती है।  अगर आपके दांत में दर्द है तो प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें अथवा प्याज चबाएं। ऐसा करने के कुछ हीं देर बाद आपको आराम महसूस होने लगेगा।

लहसुन

लहसुन में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो अनेकों प्रकार के इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता रखते हैं। दांत में दर्द के दौरान लहसुन की दो तीन कलियों को कच्चा चबाएं। आप चाहें तो लहसुन को काट कर या पीस कर अपने दर्द करते हुए दांत के ऊपर लगा सकते हैं। 

नमक वाला पानी

गर्म पानी में नमक मिलाकर इसका कुल्ला करने से दांत दर्द और सूजन में राहत मिलती है। यह पानी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक माउथवाश की तरह काम करता है। कुल्ला करते वक्त कोशिश करें कि पानी आपके मुंह में लगभगर 30 सेकेंड तक कम से कम रहे। उसके बाद ही पानी को बाहर थूकें।

इनके अलावा दांत दर्द पैदा करने वाली चीजें यानि अधिक मीठा, चॉकलेट और कोल्ड-ड्रिंक्स पीने से परहेज करें। साथ ही हर रोज सोने से पहले ब्रश करने की आदत बनाएं। इससे दांत स्वस्थ रहने के साथ-साथ सफेद और चमकदार भी बनेंगे। 

Related News