25 APRTHURSDAY2024 3:54:12 PM
Nari

हफ्ते में एक बार जरूर खाएं ये चीजें, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 17 Jul, 2018 01:13 PM
हफ्ते में एक बार जरूर खाएं ये चीजें, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

बिगड़ते लाइफस्टाइल के चलते आजकल के समय में हैल्दी रहना किसी टास्क से कम नहीं है। क्योंकि मॉर्डन खान-पान का गलत असर सबसे ज्यादा हैल्थ पर ही होता है। खान-पान सही न होने के कारण आपको भरपूर पोषण नहीं मिल पाता और शरीर में पोषण तत्व, विटामिन्स और मिनरल्स की कमी भी हो जाती है। इसका असर आपकी इम्यून सिस्टम पर पड़ता है और आप कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हफ्ते में सिर्फ एक बार खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हफ्ते में एक बार इन चीजों का सेवन जरूर करें।
 

1. एवोकाडो
विटामिन ए, बी, ई, फाइबर और प्रोटीन के गुणों से भरपूर एवोकाडो दिल से लेकर कैंसर तक के खतरे को कम करता है। हफ्ते में एक बार इसका सेवन न सिर्फ शुगर लेवल को कंट्रोल करता है बल्कि इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता।

PunjabKesari

2. बींस
राजमा, सोयाबीन, मटर और लोभीया आदि बींस का सेवन भी हफ्ते में 1 बार जरूर करना चाहिए। हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बींस का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
 

3. ब्लू बैरीज
एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होने के कारण ब्लू बेरीज का सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हफ्ते में कम से कम 1-2 बार इसका सेवन करें।
 

4. डार्क चॉकलेट
हर कोई चॉकलोट खाना बहुत पसंद करता है लेकिन क्या आप जानते हैं यह सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है। एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण इसका सेवन आपके दिमाग को शांत रखने के साथ बीमारियों से भी बचाता है।

PunjabKesari

5. शहद
सेहत हो या फिर ब्यूटी ट्रीटमेंट शहद हर समस्या का हल है। शहद में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम तत्व पाए जाते हैं, जिसके कारण हफ्ते में एक बार इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
 

6. लो फैट दही
लो फैट दही में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा दही खाने से आंत स्वस्थ रहते हैं और इसका सेवन वजन भी कंट्रोल करता है।
 

7. पालक
पालक में विटामिन्स, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, मैग्निशियम, आयरन, अमीनो एसिड तथा फोलिक एसिड जैसे तत्व होते हैं, जोकि आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसलिए हफ्ते में 1 बार कच्ची पालक, पालक की सब्जी या इसके जूस का सेवन जरूर करें।

PunjabKesari

8. कद्दू
अपनी वीकली डाइट में कद्दू को भी जरूर शामिल करें। एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और आयरन से भरपूर कद्दू की सब्जी केवल खाने में स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसे खाने से आप कई रोगों से भी बचे रहते हैं। इसलिए हफ्ते में 1 बार इसका सेवन जरूर करें।
 

9. अखरोट
ओमेगा 3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम से भरपूर अखरोट का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ कई बीमारियों को भी दूर करता है। वैसे तो डॉक्टर रोज अखोरट खाने की सलाह देते हैं लेकिन आप चाहे तो हफ्ते में एक बार इसका सेवन कर सकते हैं।
 

10. सैल्मन मछली
इसमें हाई प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जोकि आंखों से लेकर कैंसर तक की समस्या को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा हफ्ते में एक बार सैल्मन मछली का सेवन आपको दिमागी और दिल की प्रॉब्लम से भी दूर रखता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News