24 APRWEDNESDAY2024 10:23:03 PM
Nari

एेसे करेंगे दिन की शुरुआत तो आसपास ही रहेगी बीमारियां

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 21 May, 2018 03:30 PM
एेसे करेंगे दिन की शुरुआत तो आसपास ही रहेगी बीमारियां

कैसी होनी चाहिए सुबह की रूटीन : सेहतमंद रहने के लिए सही खान-पान और कुछ हैल्दी आदतों को फॉलो करना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग सुबह उठते ही कुछ एेसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उन्हें दिनभर थकान तो रहती ही हैं साथ में कई गंभीर बीमारियां भी घेर लेती हैं। पहले समय में लोग परफैक्ट रूटीन फॉलो करते थे। इसी वजह के कारण वे कम ही बीमारियों के शिकार होते थे। अगर आप हैल्दी रहना चाहते है तो सही तरीके से अपने दिन की शुरुआत करते है। आज हम आपको कुछ एेसे काम बताने जा रहे है जिसे सुबह भूलकर भी नहीं करने चाहिए। 



सुबह उठकर पानी न पीना
सुबह उठकर पानी जरूर पीएं। इससे कब्ज की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा इससे डिहाइड्रेशन नहीं होती।   इन अच्छी आदतों से करें अपने दिन की शुरूआत, ताउम्र रहेंगे स्वस्थ



एक्सरसाइज
अक्सर लोग ऑफिस जल्दी जाने के चक्कर में एक्सरसाइज नहीं करते। इससे उन्हें दिनभर थकान तो रहती ही हैं साथ में मोटापा, ब्लड प्रैशर और डायबिटीज की समस्या होती है। 



बेड टी
कुछ लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है लेकिन खाली पेट चाय पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बॉडी में एसिड लेवल बढ़ता है और दांत कमजोर होते है। 



हैवी खाना
नाश्ते में ज्यादा मीठा या हैवी खाना न खाएं। इससे आपको दिनभर शरीर सुस्त रहता है। इसके अलावा मोटापा, शुगर और ब्लड प्रैशर बढ़ने की समस्या हो सकती है। 



एकदम बिस्तर से उठना
सुबह एकदम बिस्तर से उठने से ब्लड प्रैशर लो हो सकता है। इससे चक्कर आने जैसी प्रॉब्लस हो सकती है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News