20 APRSATURDAY2024 3:53:11 AM
Nari

जांघों की चर्बी को कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

  • Updated: 02 May, 2018 12:22 PM
जांघों की चर्बी को कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

वजन बढ़ने के कारण महिलाओं की जांघों की चर्बी बढ़ जाती है। जो उनकी बॉडी शेप को खराब कर देती है। फैट बढ़ने के कारण वह जींस या टाइट कपड़े पहनने में झिझक महसुस करने लगती हैं। बॉडी को सही शेप में लाने के लिए महिलाएं कई तरह की एक्सरसाइज करने लगती हैं। अगर आप भी जल्दी से जांघों की चर्बी कम करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे। इनको रोजाना करने से कुछ ही दिनों में जांघों की चर्बी कम हो जाएगी। 


1. साइकलिंग 

PunjabKesari
जांघों को चर्बी को कम करने के लिए साइकलिंग एक्सरसाइज करें। इसको करने के लिए पीठ के बल लेटकर अपनी टांगों को 90 डिग्री ऊपर ले जाएं। इसके बाद टांगों को साइकिल की तरह से चलाएं। लगभग 1 मिनट के लिए इस एक्सरसाइज को करें। इक प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं।  


2. लेग स्ट्रैच 

PunjabKesari
लेग स्ट्रैच एक्सरसाइज करने से भी जांघों की फैट को कम किया जा सकता है। सबसे पहले पैरों को सीधा करके बैठ जाएं। अब अपनी एक टांग को फोल्ड करके दूसरे टांग के घुटने से लगाएं। फिर दूसरी टांग को अपने हाथों से स्ट्रैच करें। इस एक्सरसाइज को लगभग 5 मिनट के लिए करें। 

 

3. लंजिस

PunjabKesari
लंजिस करने के लिए पैरों के बीच 3 सेंटीमीटर की दूरी रखकर खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों से वजन उठाएं। फिर एक पैर से अपना कदम आगे उठाएं। फिर दूसरी टांग को झुका दें। इसी तरह फिर दूसरी पैर के साथ इस प्रक्रिया को करें।  

 

4. डीप स्‍क्‍वैटस

PunjabKesari
सबसे पहले सीधा खड़ा हो जाएं। अब अपने हाथों को चेहरे से लगभग 12 इंच की दूरी पर लाएं। इसके बाद गहरी सांस लेकर कर घुटनों को फोल्ड करें। इस एक्सरसाइज को लगभग 5 बार करें। 


5. रस्सी कूदना

PunjabKesari
जांघों के फैट को कम करने के लिए रस्सी कूदना सबसे आसान तरीका है। रोजाना लगभग 5 मिनट के लिए इस एक्सरसाइज को करें। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News