20 APRSATURDAY2024 9:05:46 AM
Nari

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए इस तरह लगाएं पपीता

  • Updated: 08 May, 2018 02:05 PM
डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए इस तरह लगाएं पपीता

चहेरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आंखों का बहुत योगदान होता है। आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल किसी भी इंसान की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। सूरज की तेज किरणों, खराब डाइट और नींद पूरी न होने के कारण आंखो के नीचे डार्क सर्कल पड़ सकते हैं। इनको दूर करने के लिए लड़के और लड़कियां कई मंहगे-मंहगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर उनसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। एेसे में पपीते का इस्तेमाल करके भी आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। 

 

पपीते में विटामिन A, C और E प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें  मैग्नीशियम, पोटैशियम भी होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने और रंग को निखारने का काम करता है। पपीते को कुछ और चीजों के साथ मिलाकर लगाने से डार्क सर्कल्स को गायब किया जा सकता है। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे जिनको पपीते के साथ मिलाकर लगाने से कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाते हैं। 


1. शहद और पपीता
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए शहद और पपीते का पेस्ट भी लगा सकते हैं। इसका पेस्ट बनाने के लिए 1 छोटा कप पीसा हुआ पपीता लें। इसमें 2 चम्मच शहद के मिलाएं। अब इसको अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए आखों के नीचे लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।  


2. पपीता, दही और हल्दी
पपीता, दही और हल्दी को मिलाकर लागाने से भी डार्क सर्कल्स से निजात पाई जा सकती है। सबसे पहले कच्चे पपीते का पेस्ट लें। इसमें हल्दी, गुलाब जल और दही मिलाएं। पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। कुछ दिनों तक इसको लगाने से फर्क दिखाई देने लगेगा। 


3. कच्चा पपीता और खीरा
कच्चा पपीता और खीरा लें। अब इन दोनों को अच्छे से मैश करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाने के बाद धीरे-धीरे रगड़ कर पेस्ट को हटाएं। रोजना एेसा करने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल्स दूर हो जाएंगे। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News