छोटे बच्चों को आप ने अक्सर मिट्टी खाते हुए देखा होगा। मिट्टी खाने से पेट में कीड़े, कब्ज होने की समस्या होने लगती है। यही वजह है कि जब पेरेंट्स बच्चों को मिट्टी खाता देखते हैं तो वह परेशान होने लगते हैं। बच्चे की इस आदत को छुड़वाने के लिए वह कई तरीके अपनाते हैं। मगर उनसे भी कुछ फायदा नहीं होता एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके बच्चों की मिट्टी खाने की आदत को छुड़वा सकते हैं।
1. बच्चे कैल्शियम की होने पर मिट्टी खाने लगते हैं। एेसे में उनकी डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजें जरूर शामिल करें।
2. बच्चे की इस गंदी आदत को छुड़वाने के लिए उसको लौंग खिलाएं। लौंग को पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को दिन में 3 बार 1-1 चम्मच पानी पीने को दें।
3. पके हुए केले में शहद मिलाकर बच्चे को खाने के लिए दें। कुछ ही दिनों में आप देखेंगे की बच्चा मिट्टी खाना बंद कर देगा।
4. आम की गुठली को पीसकर उसका चूर्ण बना लें। फिर दिन में 2-3 से बार पीने को दें। इस चूर्ण को खाने से बच्चे के पेट के सारे कीड़े मर जाएंगे और वह मिट्टी खाना भी बंद कर देगा।
5. रोज रात गुनगुने पानी के साथ बच्चे को एक चम्मच अजवायन का चूर्ण दें। इससे बच्चें की मिट्टी खाने की आदत छूट जाएगी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP