25 APRTHURSDAY2024 2:27:43 AM
Nari

आपको भी नहीं पसंद है बालों में तेल लगाना तो अपनाएं ये उपाय

  • Updated: 24 May, 2018 04:30 PM
आपको भी नहीं पसंद है बालों में तेल लगाना तो अपनाएं ये उपाय

बालों का देखभाल कैसे करें : बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए इसे ऑयलिंग करना बहुत जरूरी माना जाता है, मगर कुछ लड़कियों को ऑयलिंग करना बिल्कुल भी नहीं पसंद होता। जिसके कारण उनके बाल टूटने-झड़ने लगते हैं। अगर आप भी हेयर ऑयलिंग नहीं पसंद करती तो आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप अपने बालों को ऑयलिंग किए बिना घना और मजबूत बना सकेंगे और इससे आपके बालों को पूरा पोषण भी मिलेगा।

1. दही 
अगर आप बालों को तेल नहीं लगाना चाहती तो इसे पोषण देने के लिए बालों को धोने से पहले स्कैल्प पर दही लगाएं और आधे घंटे के बाद इसे शैंपू से धो लें। इससे आपको बाद में कंडीशनिंग करने की भी नहीं जरूरत पड़ेगी।

2. अंडे और कच्चा दूध
अंडे को कच्चे दूध में मिला कर गाढ़ा होेने तक मिलाएं और इसे बालों में 1 घंटे के लिए लगा रहने दें। फिर इसे किसी भी शैंपू से धो लें। इससे बाल काफी शाइनिंग करने लगेंगे।

3. नींबू का रस और केला
इस उपाय को करने के लिए पके हुए केले को मैश करके उसमें 2 चम्मच नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं। फिर बालों पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर शैंपू से धो लें।

4. ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल
अगर आप दो मुंहे बालों की समस्या से परेशान है तो अंडे के पीले हिस्से में 3 चम्मच ग्लिसरीन और 1 चम्मच एलोवेरा जेल अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों में आधा घंटा लगाएं और बाद में शैंपू से धोएं।

5. पपीता और बेसन
इसके लिए पपीते के छोटे टुकड़े को मैश करके उसमें बेसन और एपल साइडर मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे आधे घंटे के लिए बालों पर लगाएं और बाद में धो लें। इससे आपको डैंड्रफ से राहत मिलेगी।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News