25 APRTHURSDAY2024 9:43:57 AM
Nari

सूरज ढलने के बाद की गई ये गलतियां देती हैं सिर्फ नुकसान!

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 20 Nov, 2019 09:58 AM
सूरज ढलने के बाद की गई ये गलतियां देती हैं सिर्फ नुकसान!

घर में दुख-तकलीफों की वजह घर के वास्तु दोष होते हैं। जी हां, जब हम घर से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों के रख-रखाव में गलतियां करते हैं, तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। तो चलिए आज नजर डालते हैं उन्हीं छोटी-छोटी वास्तु से जुड़ी गलतियों पर...

खुले स्थान पर झाड़ू

खुले स्थान पर झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है इसलिए इसे छिपाकर रखना ही आपके लिए बेहतर होगा।

दिन ढलने के बाद पोछा

दिन ढलने के बाद पोछा लगाने से बचें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

Image result for CLEANING IN THE HOUSE,NARI

झाड़ू रखने की सही दिशा

झाड़ू कमरे की पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी नहीं फैलती।

नमक वाले पानी से पोछा

मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में किसी भी दिन या शुक्रवार को नमक वाले पानी से पोछा लगाएं। ऐसा करने से घर में बिमारी प्रवेश नहीं करती।

नाखून काटना

सूर्यअस्त होने के बाद नाखून काटना शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से लक्ष्मी जी नाराज होती हैं।

Image result for NAIL CUTTING,NARI

एक्वेरियम

दक्षिण दिशा में एक्वेरियम रखने से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

घर का मुख्य द्वार

घर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूल और आम के पत्तों की तोरण लगाएं। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।

फ्रिज रखने की दिशा

रेफ्रिजरेटर को किचन की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

स्टोव या गैस

रसोईघर में चूल्हा, स्टोव या गैस ऐसी जगह पर रखें जहां से महिलाओं को किचन का दरवाजा आसान से दिख सकें। इससे गृहणियां तनाव मुक्त रहेंगी।

Related image,nari

स्टील के डिब्बे

राशन रखने के लिए प्लास्टिक की बजाए स्टील के डिब्बों का इस्तेमाल करें। इससे परिवार में हमेशा संपन्नता बनी रहेगी।

ईशान कोण में गंदगी

पूजा घर के ईशान कोण यानी उत्तर- पूर्वी कोने में झाडू व कूड़ेदान आदि नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में बरकत नहीं रहती है।

सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट

सीढ़ियों के नीचे कभी भी टॉयलेट रूम न बनवाएं। इससे परिवार के सदस्य को पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

खराब घड़ी

अगर आपके घर की घड़ी बंद हो गई है तो उसे तुरंत फेंक दें या ठीक करवा लें क्योंकि वास्तु के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है।

Image result for wall clock,nari

इंडोर प्लांट्स

फैमिली में खुशनुमा माहौल बनाए रखने के लिए बेडरूम में दो खूबसूरत डेकोरेटिव इंडोर प्लांट्स रखें। ऐसा करने से आपसी मन-मुटाव कम पैदा होंगे।

बच्चों का स्टडी टेबल

बच्चों की स्टडी टेबल पर सरस्वती माता की तस्वीर जरूर रखें। इससे उनकी स्मरण-शक्ति बढ़ेगी।

बेडरूम में जूठे-बर्तन

बेडरूम में कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। यह घर में कंगाली के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की बीमारी का कारण भी बनते हैं।

उंगलियों के पटाके बजाना

उंगलियां बजाना, चटकाना या कटकाना भी गलत माना जाता है। ऐसा करने वाले के हाथों से लक्ष्मी चली जाती है।

Image result for उंगलियों के पटाखे बनाना,nari

बांसुरी

घर में बांसुरी रखना बहुत शुभ माना गया है। यह सम्मोहन, खुशी और आकर्षण का प्रतीक है। इससे नेगेटिव एनर्जी पॉजिटिविटी में बदल जाती है।

उत्तर-दिशा में शुभ पौधे

घर के उत्तर-पूर्व भाग में तुलसी, मनीप्लांट, चमेली जैसे पौधे लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

मां-लक्ष्मी की तस्वीर

घर की उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमे वह कमलासन पर विराजमान हों और स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही हों। ऐसी तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News