20 APRSATURDAY2024 12:47:14 AM
Nari

ब्रैस्ट को टाइट करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

  • Updated: 21 Jul, 2017 02:08 PM
ब्रैस्ट को टाइट करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

ब्रैस्ट साइज इनक्रीस : मॉडर्न जमाने में लड़कियां अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। स्लिम फिगर पाने के लिए लड़कियां कई तरीके अपनाती हैं। स्लिम बॉडी के लिए ब्रैस्ट की शेप का परफैक्ट होना बहुत जरूरी है। कई महिलाओं के स्तनों में ढीलापन आ जाता है, जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदा भी होना पड़ता है। कई महिलाएं सर्जरी का सहारा लेकर परफैक्ट शेप पाती हैं लेकिन कुछ नैचुरल तरीकों से भी ब्रैस्ट को टाइट किया जा सकता है। 



ब्रैस्ट टाइट करने के घरेलू उपाय 

 

जैतून का तेल
PunjabKesari
जैतून के तेल में गाय का दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे ब्रैस्ट पर लगाएं। कुछ दिनों तक एेसा करने से ब्रैस्ट टाइट होगी। 



सरसों का तेल 
सरसों का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना सरसों के तेल की मालिश करने से स्तनों में कसाव आता है।

 


लहसुन
अपनी डाइट में लहसुन को शामिल करें। इसका सेवन करने से स्तनों का ढीलापन दूर होता है। 



खीरा और अंडा
खीरे के गूदे और अंडे के पीले भाग को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे 30 मिनट के लिए स्तनों पर लगाएं। बाद में धो लें। 



अनार के छिलके
PunjabKesari
स्तनों का ढीलापन दूर करने के लिए रात को सोने से पहले अनार के छिलकों का लेप लगाएं। 

 

 

Related News