25 APRTHURSDAY2024 6:35:49 AM
Nari

महिलाओं के हाथों में सब्जी का थैला देख कर गांव वालों ने पेड़ से बांध कर बेरहमी से पीटा

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 13 Sep, 2019 04:23 PM
महिलाओं के हाथों में सब्जी का थैला देख कर गांव वालों ने पेड़ से बांध कर बेरहमी से पीटा

कई बार लोग शक के आधार पर कुछ ऐसे काम कर देते है जिससे की सामने वाले को काफी दुख होता है। हाल ही में रांची में हुई एक घटना में  सिर्फ एक शक के आधार पर न केवल दो महिलाओं को आरोपी समझा गया बल्कि उन्हें पकड़ कर बुरी तरह मारा भी गया। लोगों द्वारा उन महिलाओं को एक बार भी अपनी सफाई कहने का समय नही दिया गया। 

पेड़ कर बांध महिलाओं पीटने का है आरोप 

यह घटना झारखंड के रांची के ठाकुर गांव की हैं। जहां पर महिलाओं को सिर्फ सब्जी चोरी करने के शक में पकड़ कर मारा  व पीटा गया। कुछ दिन पहले महिलाएं सब्जी मार्केट में सब्जी लेने पहुंची थी। मंडी से सब्जी लेने के बाद जब वह दोनों औरतें अपने गांव वापिस जा रही थी तो सोबा गांव के पास उनका आटो खराब हो गया। जिस कारण वह अपने एक रिश्तेदार के घर पर रुक गई।

 

PunjabKesari,Nari


अगली सुबह दोनों महिलाएं अपने झोला उठा कर अपने घर की तरफ निकल गई। इन महिलाओं के हाथ में जब लोगों ने सब्जी से भरा थैला देखा तो गांव में शोर मच गया कि यह महिलाएं खेतों से सब्जी चोरी करके ले जा रही हैं। थोड़े ही समय में सभी लोग इक्ट्ठे हो गए। सभी लोग मिलकर औरतों को पेड़ से बांध कर पीटा। इतना लोग इतने गुस्से में थे कि उन्होंने महिलाओं की बात सुने बिना ही दोनों महिलाओं के बाल भी काट दिए। 

2 दर्जन लोगों पर दर्ज हुई FIR

इस घटना के बारे में जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली वह वहां पर पहुंच गई। उसके बाद उन्होंने महिलाओं को बचा कर अस्पताल में पहुंचाया। अभी उनका इलाज चल रहा हैं लेकिन दोनों महिलाओं की हालात अभी काफी गंभीर हैं। पुलिस द्वारा इस केस में 2 दर्जन के करीब लोगों पर केस दर्ज किया गया हैं। 
 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News