रोज दुनिया में लोगों द्वारा कई तरह के नए रिकॉर्ड बनाए जाते हैं। वहीं भारत के लोग भी रिकॉर्ड बनाने में पीछे नहीं है बल्कि आए दिन, दूसरे देश के लोगों को पीछे छोड़ कर वह नया मुकाम हासिल करते जा रहे हैं। हाल ही में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत के केरल राज्य ने सबसे लंबा और बड़ा केक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। केरल बेकर्स एसोसिएशन की ओर से तकरीबन 27 हजार किलोग्राम का केक बनाया गया है।
1500 बेकर्स ने लिया भाग
इस रिकॉर्ड को पूरा करने में केरल की इस एसोसिएशन के 1500 बेकर्स ने मिलकर भाग लिया और केक बनाया है। 4 घंटे से अधिक के समय में उन्होंने 6.5 किलोमीटर लंबा और 4 इंच चौड़ा केक बनाया। जिसके बारे में खुद गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारों ने ट्विटर पर पोस्ट करके जानकारी दी है।
इस केक को बनाने में तकरीबन 12 किलोग्राम शक्कर और आटे का इस्तेमाल किया गया है। वहीं 4 हजार टेबल को एक साथ जोड़ कर यह केक बनाया गया है जिस पर फ्लेवर क्रीम लगाई गई। केक बनने के बाद लोगों ने इसका टेस्ट किया।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP