23 APRTUESDAY2024 9:46:19 AM
Nari

वर्किंग महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न में सबसे आगे है यह राज्य

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 26 Dec, 2019 02:35 PM
वर्किंग महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न में सबसे आगे है यह राज्य

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने पिछले साल महिलाओं की सुरक्षा के लिए द शी -बॉक्स वैबसाइट लांच की थी। जो महिलाएं कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न की शिकायत करती हैं वे इस वैबसाइट के माध्यम से रिपोर्ट कर सकती हैं। सरकारी और निजी कंपनियों में काम करने वाली सभी महिलाएं शिकायत कर सकती हैं। यदि महिलाएं शिकायत करती है तो उन्हें सीधे हस्तक्षेप करने का अधिकार दिया जाता है। 

PunjabKesari

इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस वैबसाइट पर दर्ज शिकायतों का डाटा जारी किया हैं। जिसके अनुसार सबसे अधिक शिकायतों के साथ महाराष्ट्र इस सूची में सबसे ऊपर है। 

PunjabKesari

केंद्र सराकर के अनुसार कुल 203 मामलों का निपटारा किया गया है। इनमें संघीय सरकार, राज्य सरकार के कार्यालयों और निजी कंपनियों में काम करने वाली महिलाओं द्वारा दायर मामले शामिल है। महाराष्ट्र के इस शी- बॉक्स में 82 मामले हैं। 65 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। दिल्ली में इस तरह के 50 और तमिलनाडु में 48 मामले सामने आए हैं। साथ ही ऐसे राज्य भी है जहां एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन राज्यों में कोई शिकायत नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि इसकी बजाय महिलाएं शिकायत करने के लिए आगे आ सकती है। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News