25 APRTHURSDAY2024 12:05:06 AM
Nari

यह है रेगिस्तान में बसा सबसे खूबसूरत शहर, ऐतिहासिक जगहों के लिए है मशहूर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Jul, 2018 03:37 PM
यह है रेगिस्तान में बसा सबसे खूबसूरत शहर, ऐतिहासिक जगहों के लिए है मशहूर

रेगिस्तान के बारे में सुनते ही मन में तपती गर्मी और रेत ही रेत का ख्याल आ जाता है। इसी वजह से लोग गर्मियों में ऐसी जगहों पर जाना भी पसंद नहीं करते जहां हरियाली और ठंडक का एहसास हो। मगर आज हम आपको जिस रेगिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं वहां गर्मी कम ही पड़ती है। इतना ही नहीं, जहां रेगिस्तान पर चलना भ मुश्किल होता है वही यहां पूरा का पूरा शहर बसा हुआ है। आइए जानते हैं इस रेगिस्तान के बारे में कुछ और बातें।

PunjabKesari
PunjabKesari

दरअसल, इस रेगिस्तान में एक पूरा शहर बसा हुआ है। ईरान में स्थित इस रेगिस्तान के ऊपर यज्द नामक खूबसूरत शहर बसा है, जिसके कारण यहां गर्मी कम ही होती है। ईरान के इस शहर में आपको कई ऐतिहासिक जगहें देखने को मिलती है। इस शहर की खूबसूरती को देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

इतना ही नहीं, इस शहर के बीचो-बीच बना एक खूबसूरत आमिर चखमक नाम का कॉम्प्लेक्स भी हैं। शाम के समय इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस कॉम्प्लेक्स की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसे कई बार रिनोवेट किया जा चुका है।

PunjabKesari

इस पुराने शहर में येलो-ब्राउन मड ब्रिक नाम की एक बिल्डिंग भी है। इसकी वास्तुकला पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। अगर आप भी इस शहर में घूमने आएं है तो इसे देखना न भूलें।

PunjabKesari

14वीं सदी में जाने के लिए आप यहां की सबसे पुरानी और फेमस जामा मस्जिद भी देख सकते हैं। इसकी मीनार को देश की सबसे बड़ी मीनार माना जाता है। इतना ही नहीं, इस मस्जिद का ईरानी इस्लामिक आर्किटेक्चर खूबसूरती की एक अलग मिसाल है।

PunjabKesari
PunjabKesari

गर्मी में ठंडक का मजा लेने के लिए आप यहां के सबसे खूबसूरत पार्क 'बाग-ए-दौलत' में जा सकते हैं। यहां एक दर्शनीय जगह भी मौजूद है। 18वीं सदी में बनी यह इमारत और इनकी वास्तुकला आपका मन मौह लेगी।

PunjabKesari

यज्द शहर में खारानक नाम का एक प्राचीन गांव भी था लेकिन अब केवल इसके अवशेष ही बचे हैं। इसके अलावा ईरान के इस ऐतिहासिक रेगिस्तानी शहर में घूमने के लिए बहुत-सी प्राचीन जगह हैं। अगर आप भी ईरान घूमने के लिए आए है तो इस प्राचीन और ऐतिहासिक शहर को देखना न भूलें।
PunjabKesari
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News