बॉलीवुड की फैशनिस्टा यानी सोनम कपूर एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। जितनी स्टाइलिश और सुंदर पर कैमरे पर मेकअप के साथ नजर आती हैं, उतनी ही खूबसूरत वह आम जिंदगी में भी दिखाई देती हैं। सुंदर दिखने के लिए सोनम महंगे-महंगे ब्यूटी क्रीम का नहीं बल्कि घर पर बनी चीजों का इस्तेमाल करती हैं।
सोनम कपूर चेहरे को निखारने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मंहगे कैमिक्ल युक्त क्रीमों का नहीं बल्कि घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। वह नैचुरल ग्लो पाने के लिए चेहरे पर बेसन और दही का पैक लगती थी। दही और बेसन चेहरे को निखारने का काम करता है। इसके साथ ही वह हर 2 घंटे में नारियल पानी का सेवन जरूर करती हैं।
बालों को खूबसूरत बनाने के लिए सोनम हफ्ते में एक बार तेल मालिश करती हैं। वह बादाम का तेल, नारियल तेल और शिकाकाई को मिलाकर एक खास तेल बनाती है, जो उनको बालों को शायनी और स्टॉग बनाता है। सोनम बालों को सुखाने के लिए कभी भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करती। वह उनको खुली हवा में सुखने देती हैं। ऑयली बाल होने के कारण वह बालों में ड्राई शैंपू का ही इस्तेमाल करती हैं।
धूप में जाने से पहले वह स्किन को सनब्लॉक के साथ मॉइश्चराइजर लगाना कभी नहीं भूलती। रात को शुटिंग के बाद वह मेकअप साफ करके सोती हैं। सोने से पहले वह अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर और आई क्रीम भी लगाती हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP