25 APRTHURSDAY2024 6:11:21 AM
travelling

यह है भारत का सबसे मशहूर ऑफ बीट Hill Station

  • Updated: 17 Aug, 2017 05:33 PM
यह है भारत का सबसे मशहूर ऑफ बीट Hill Station

अंग्रेजों ने अपने शासन के दौरान भारत में ठहरने के लिए बहुत सी सुंदर और प्राकृतिक से भरपूर कर्इ जगहें तलाशी है। उसी समय के दौरान रॉबिन्सन द्वारा खोजा गया था ये हिलस्टेशन आज दुनिया का सबसे मशहूर हिल स्टेशन बन गया है। हम बात कर रहें चिखलदरा हिल पॉइंट की। तो आइए जानते है इसके बारे में कुछ और बाते।

PunjabKesari

1. चिखलदरा
ये हिल स्टेशन महाराष्ट्र में मेलघाट टाइगर रिजर्व के पास, वृहद सतपुड़ा पर्वत श्रेणी का ही एक हिस्सा है। प्रकृति पंसद लोगों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। बारिश के मौसम में आप यहां गहरी और खड़ी घाटी में कई जल प्रपातों को आकार लेते देख सकते हैं। यहां पर बना भीमकुंड लगभग 3500 फीट गहरा है। इस हिल स्टेशन को इंडिया के ऑफबीट डेस्टिनेशंस में भी गिना जाता है।

PunjabKesari

2. चिखलदरा हिल पॉइंट
अंग्रेजों द्धारा खोजे गए इस हिल स्टेशन को प्लांटेशन और स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए विकसित किया गया था। ये हिल स्टेशन सुंदर झीलों, प्राचीन दुर्गों और वन्यजीवन के लिए मशहूर है। यहां पर ठहरने के लिए आप कोई होटल भी किराए पर ले सकते है।

PunjabKesari

3. पंचबोल पॉइंट
चिखलदरा के इस हिल पॉइंट से शाम के समय का नजारा देखने वाला होता है। यहां के कॉफी बगानों की सुंदरता बहुत ही अद्भुत है। इसके साथ ही यहां से आप गहरी घाटी से लगी पांच पहािड़यों की शृंखला और उनसे गिरते कई झरने भी आराम से देख सकते है।

PunjabKesari

4. देवी पॉइंट
बारिश के मौसम में इस जगह पर कई जल प्रपात और अन्य सुंदर जलधाराएं न जाती है। इनके पास ही यहां पर स्थानीय देवी माता का मंदिर है। इस मंदिर की खासियत ये है कि इस मंदिर में एक जलधारा सालभर बहती रहती है।

PunjabKesari

5. गविलगढ़ दुर्ग
इस दुर्ग को 300 साल पहले गवली के राजा ने अमरावती जिले में बनवाया था। इस किले की नकाशी देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। इसके अलावा यहां की तोपों को लोहे, कांसे और तांबे से निर्मित किया गया है।

PunjabKesari

6. इस तरह से पहुंचे
इस जगह पर पहुंचने के लिए सबसे निकट का हवाई अड्‌डा 240 कि.मी नागपुर में है और सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन 100 कि.मी दूर अमरावती में है। इसके अलावा यहां पर पहुंचने के लिए आप अमरावती सा बस भी ले सकते है। यहां के होटलों में आप महाराष्ट्रियन व्यंजनों और अन्य तरह के भोजनों का लुफ्त उठा सकते है।

Related News