19 APRFRIDAY2024 11:12:33 PM
Nari

ये भारत के सबसे बेहतरीन और खुबसूरत पर्यटन स्थल

  • Updated: 13 Aug, 2017 04:54 PM
ये भारत के सबसे बेहतरीन और खुबसूरत पर्यटन स्थल

घूमने-फिरने का शौंक तो हर कोई रखता है। परिवार के साथ वीकेंड का प्लान बनाते समय आप इस बात का खास ख्याल रखते है कि उस जगह पर आप घूमने-फिरने के साथ-साथ फोटो भी खींच सकें। अक्सर लोग एसी जगहों पर जाना पंसद करते है जहां पर उन्हें पहाड़, नदियों के साथ-साथ आराम भी मिलें। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बतावहां की खुबसूरती का मजा भी ले सकते है।

 

1. कुल्लू मनाली, हिमांचल प्रदेश
भारत के हिमांचल प्रदेश में स्थित मनाली शहर वीकेंड स्पाट के मशहूर है। इस खुबसूरत शहर में घूमने के बाद आपका यहां से जाने का दिल नहीं करेगा। पहाड़ो के साथसाथ इस शहर में देखने के लिए बहुत झरने है। इसके अलावा यहां पर पर्यटको के ठहरने के लिए सभी इंतजाम मौजूद है। कुल्लू मनाली हरियाली और झील के किनारे बैठ कर आप घंटो कर सकून पा सकते है। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए सोलंग वैली, रोहतांग पास, भृगु लेक, हिडिम्बा देवी जैसी बहुत सी जगहें है। बर्फ गिरने के बाद तो इस शहर का नजारा देखने लायक होता है।

PunjabKesari

2. गोवा
गोवा को भला कौन नहीं जानता। इस शहर के बीच और चर्च को देखने के लिए तो दूर-दूर से लोग आते है। हर साल इस शहर में भारी मात्रा में पर्यटक आते है। पर्यटकों के रुकने के लिए यहां पर बहुत से होटल है जो अपनी सर्विस के लिए बहुत मशहूर है। भारत के इस शहर में विदेश घूमने का मजा ले सकते है। ये भारत का अकेला ऐसा शहर है, जहां पर अनगिनत 'समुद्र तट' है। इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए मीरामार बीच, दूधसागर फाल्स, डोना पाउला बीच, एनसेस्ट्रल गोआ, सैंट फ्रांसिस चर्च है, जोकि अपनी खुबसूरती के लिए मशहूर है।

PunjabKesari

3. गुलमर्ग
जम्मू और कश्मीर के इस हिल स्टेशन को फूलों का शहर भी कहा जाता है। ये शहर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। कशमीर की तरह इस हिस स्टेशन की सुंदरता भी चारो तरफ फैली हुई है। यहां पर बहुतसे फूलों के मैदान बने हुए है। यहां पर बने अफरवत पीक को देख कर आप हैरान रह जाएंगे। इसके अलावा इस शहर में देखने के लिए गुलमर्ग गंडोला, खिलनमर्ग, निंगली नल्ला, गोल्फ कोर्स, बने हुए है। इस जगह पर आप घूमने का भरपूर आंनद ले सकते है।

PunjabKesari

4. ऊटी
तमिलनाडु में स्थित इस शहर को पहाड़ो का रानी कहा जाता है। यहां पर घूमने के लिए के बहुत से रोमांटिक और प्लेसिस मौजूद है। ये शहर अपनी हसीन वादियों और उन पर ढके पेड़ो के लिए बहुत मशहूर है। यहां पर आकर आपको ताजगी और सकून का एहसास होता है। इस शहर को हनीमून स्पॉट के लिए भी पसंद किया जाता है क्योंकि यहां की हरियाली और मौसम दोनों न्यूली मेरिड कपल को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां पर देखने के लिए आपको ऊटी झील, कालहट्टी झरना और कोटागिरी हिल मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर डोडाबेट्टा चोटी का नजारा दख कर आपका मन खुशी से झूम उठेगा।

PunjabKesari

5. नैनीताल
भारत के लेक डिस्ट्रिक्ट के नाम से मशहूर नैनीताल घूमने के लिए एकदम प्रफेक्ट जगह है। ये हिल स्टेशन उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है। ये शहर भी झीलों से भरा पड़ा है। यहां की झीलों को देखकर आपकी आंखे उनपर से हटेगी ही नहीं। इस जगह पर घूमनेके लिए बहुत से पर्यटक हर साल आते है। इस जगह पर देखने के लिए आपको बहुत सी झीलें मिलेगी लेकिन इस शहर की नैनीताल लेक और नैना पीक इस शहर की सबसे मशहूर प्लेसिस है। इसके अलावा घूमने के लिए यहां पर स्नो व्यू पॉइंट, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और सातताल है।

PunjabKesari

6. दार्जिलिंग
'पहाड़ो की रानी' कहा जाने वाला दार्जिंलिंग पश्चिम बंगाल का एक नगर है। इइस शहर में आपको चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ देखने को मिलेंगे वैसे तो ये शहर अपने पहाड़ो के लिए मशहूर है लेकिन यहां पर बनने वाली चाय की तारीफ करते लोग थकते नहीं है। यहां के नजारों को देख कर आपकी सारी थकावट उतर जाएगी। इसके अलावा इसके रास्ते में आपको जंगल, तीस्ता और रंगीत नदियों का संगम देखने को मिलता है। इन सब जगहों पर घूमने के लिए यहां पर टाइगर हिल, टॉय ट्रेन, पीस पगोडा, बतासिया लूप, चाय के बागान बने हुए है।

PunjabKesari

7. लेह लद्दाख
बर्फीली घाटियों से ढंके पहाड़ और कल-कल बहते ठंडे पहाड़ी झरने वाला लेह लद्दाख किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हरियाली चुनर, भूरे-बंजर पत्थरों से पटी विशाल पर्वत श्रृंखलाएं, हजारों फीट की ऊंचाई वाले पर्वतों के बीच बेहद खूबसूरत घाटियां, दोनों तरह की नदियां, किसी रेगिस्तान की तरह बिछी रेत, खूबसूरत झील, ये सब नज़ारे आपको लद्दाख में आसानी से देखने को मिल जायेंगे। इन सब को देखने  के लिए आपको अलग-अलग जगहे जाने की जरुरत नहीं है। ये सब जगहें आपको यहीं पर देखने को मिल जाएगी। इन सबके अलावा यहां पर बने हुए पांगोंग लेक, शांति स्तूप, लेह प्लेस, नुब्रा वैली, मैग्नेटिक हिल भी बेहद खुबसूरत है।

PunjabKesari

Related News