24 APRWEDNESDAY2024 11:31:48 PM
Nari

बालों को टूटने और सफेद होने से बचाएगा यह घरेलू नुस्खा

  • Updated: 21 Mar, 2018 11:43 AM
बालों को टूटने और सफेद होने से बचाएगा यह घरेलू नुस्खा

सफेद बालो का उपचार : कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कढ़ी को मीठी नीम भी कहा जाता है। इस मीठी नीम का उपयोग ज्यादातर दक्षिणी भारत में किया जाता है। इसमे पाएं जाने वाले लोहा, कैल्शियम, फास्फोरस और कई प्रकार के विटामिन्स होते हैं, जो गुर्दे, हड्डियों, त्वचा और स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा कढ़ी पत्ते में प्रोटीन और बीटा कैरीटोन की अच्छी मात्रा होती है जो बालों को स्वस्थ बनाने का काम करती है। इसका इस्तेमाल करने से बालों को नई जान मिलती है। यह बालों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा भी बालों में कढ़ी पत्ता लगाने के फायदे हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे।

 

1. तेजी से करे बालों को लंबा

PunjabKesari
कढ़ी पत्तों, आंवला, ब्राह्मी और मेंथी के तेल का मिश्रण बालों में लगाने से यह तेजी से लंबे होने लगते हैं। इस मिश्रण को हफ्ते में 2 बार लगाने से बाल मजबूत होते हैं। इसके साथ ही बालों की लंबाई लगाता बढ़ती रहती है।


2. लंबे और मजबूत बाल 
कैमिकल युक्त हेयर प्रॉड्क्टस का इस्तेमाल करने से बाली की जड़ो को काफी नुकसान होता है। एेसे में कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। कढ़ी पत्ते में वह सभी पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। कढ़ी पत्तों को पीस कर इसका लेप बना कर सीधे बालों की जड़ों मे लगाएं। इससे बाल काले, लंबे और घने होने के साथ ही बाल मजबूत भी होंगे। दक्षिण भारतीय महिलाएं जो अपने लंबे और मजबूत बालों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर पानी में करी पत्ते को उबाल कर इनका इस्तेमाल करती हैं। इससे उनके बाल मजबूत रहते हैं।


3. बालों का झड़ना कम करें

PunjabKesari
धूल-मिट्टी, रूसी के कारण बाल झड़ने लगते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए हिबिस्कुस फूलों और कढ़ी पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में 2 बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

 

4. रूसी से राहत
करी पत्ते में एंटी बैक्टिरियल, एंटी फंगल गुण पाएं जाते हैं जो हैल्दी स्कैल्प बनाने में सहायक है। इसके अलावा कढ़ी पत्ते और दही का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को हफ्ते में आधे घंटे के लिए इसे अपने सिर पर लगाएं। आप चाहे तो मेंथी के बीज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस पेस्ट को बालों में लगाने से हफ्ते भर में रूसी की समस्या से राहत मिलेगी।

 

5. सफेद बालों का इलाज

PunjabKesari
उम्र के हिसाब से बालों का सफेद होना स्वाभिवक हैं। मगर कई बार तनाव, शराब पीने, सिगरेट पीने, आनुवंशिकता के कारण समय से पहले काफी लोगों के बाल सफेद हो जाते है| इसमें कढ़ी पत्तों का इस्तेमाल करने से बालों को फिर प्राकृतिक रंग दे सकते हैं।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News