20 APRSATURDAY2024 4:52:01 AM
Nari

नस ब्लॉकेज की समस्या से बचाते है ये 4 सुपर फूड

  • Updated: 15 Feb, 2018 12:09 PM
नस ब्लॉकेज की समस्या से बचाते है ये 4 सुपर फूड

आजकल खानपान की कुछ गलत आदतें लोगों की बीमारियों का कारण बनती जा रहीं है। गलत खान-पान के कारण लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने के कारण रक्त कोशिकाएं बंद हो जाती है, जिसे ब्लाकेज की समस्या कहा जाता है। रक्त धमनियों के बंद होने पर कोरोनरी धमनी रोग, मन्या धमनी रोग, परिधीय धमनी रोग, लकवा, और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने पर आपको नस ब्लॉकेज की समस्या कभी नहीं होगी। तो आइए जानते है नस ब्लॉकेज की समस्या से बचाने वाले इन सुपर फूड के बारे में।
 

नस ब्लॉकेज के कारण
नसों में चोट लगने के कारण
रक्त प्रवाह में परिवर्तन
खराब दिनचर्या
गलत खान-पान
घंटो तक बैठे रहना
शारीरिक गतिविधि की कमी
अधिक जंक फ़ूड खाना
लम्बे समय तक कब्ज
मोटापे के कारण
विटामिन सी की कमी
किसी रोग के कारण

PunjabKesari

नस ब्लॉकेज के लक्षण
चक्कार आना या बेहोश हो जाना
पैर की सतह की नसों में फैलाव
पैरों या शरीर में दर्द होना
तेज सिरदर्द
थकान महसूस होना
छोटी सांस आना
सीने में दर्द
 

 

डाइट में शामिल करें ये आहार
1. ओट्स
सुबह हैवी ब्रेकफ्रास्ट करने की बजाए हल्का फुल्का भोजन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए रोज सुबह ओट्स को नाश्ते में शामिल करें, ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करते हैं।

PunjabKesari

2. अनार का जूस
रोज सुबह 1 गिलास अनार के जूस का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कंट्रोल करता है। इससे आप नस ब्लॉकेज और कई गंभीर बीमारियों से बचे रहते है।

PunjabKesari

3. लहसुन
बंद धमनियों की समस्या होने पर 3 लहसुन की कली को 1 कप दूध में उबाल कर पीएं। इसके अलावा अपने आहार में लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और हार्ट स्टोक का खतरा कम हो जाता है।

PunjabKesari

4. एवोकाडो
एवोकाडो में मौजूद मिनरल्स, विटामिन्स रक्त कोशिकाओं में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होने देते। इससे नस ब्लाकेज की समस्या से बचे रहते है।

PunjabKesari

इन चीजों से करें परहेज
नस ब्लॉकेज की समस्या होने पर आपके नमक, शक्कर, आइसक्रीम, तले हुए चीजें, प्रोसेस्ड या रिफाइंड आहार, जंक फूड्स, नॉनवेज प्रोटीन्स और शराब के सेवन नहीं करना चाहिए। इस चीजों का सेवन आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News