20 APRSATURDAY2024 8:11:26 AM
Nari

इन 3 चीजों से कंट्रोल होगा हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर!

  • Updated: 14 Nov, 2016 04:01 PM
इन 3 चीजों से कंट्रोल होगा हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर!

आजकल 5 में से 3 लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान है। कभी भी ब्लड प्रेशर का बढ़ या कम जाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। एेसे में लोग ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते है लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि अपनी डाइट में रोजाना कुछ चीजें शामिल करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरह कई लोगों की मौत हार्ट अटैक आने से होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो इन चीजों का सेवन करें। इन्हें खाने से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट फेल होने से बचा जा सकता है।  


1. मौसम्बी
रोजाना मौसम्बी का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। मौसम्बी खाने से ब्लड वेसल्स में कोलेस्ट्रोल जमा नहीं हो पाता।

2. आंवला
आंवला का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता। वहीं इसे खाने से आपको हार्ट अटैक आने की संभावना कम हो जाती है। 

3. लहसुन
दिल के मरीजों को रोजाना लहसुन की दो कलियों को दूध में उबालकर सेवन करना चाहिए। नंगे पैर फिरने वालों को रक्तचाप की शिकायत नहीं होती।

Related News