औरतें अपने काम के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होती हैं। एक बार जो करने की मन में ठान लेती हैं उसके लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से दिन-रात एक कर देती हैं। हमारे देश में ऐसी ही कुछ चेहरे हैं, जिन्होंने महिलाओं के प्रति दुनिया की सोच के पूरी तरह से बदल दिया और प्रेरणा बन कर ऊभरी।
1. अंशु जमसेंपा
माउंट एवरेस्ट की चोटी देखकर बड़े-बड़े लोग भी इसकी चढ़ाई करने से कतराते हैं लेकिन अंशु दुनिया की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में दो बार एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ाई की।
2. झूलन गोस्वामी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी की उपलब्धि बहुत बड़ी है। वे सर्व सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाज का खिताब हासिल कर चुकी हैं और वनडे में 200 विकेट्स हासिल करने वाली पहली महिला गेंदबाज भी हैं। उन्हें अपनी उपलब्धियों के लिए पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
3. महिला बाइकर्स
खेल या फिर पर्वतारोही ही नहीं स्टंट में भी महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। गणतंत्र दिवस 2018 के मौके पर पहली बार बीएसएफ की 113 महिला बाइकर्स ने 350 सीसी की रॉयल एनफील्ड बाइक्स पर एरोबेटिक्स व अन्य कलाबाजियां दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया था। ये देश के लिए गौरव की बात है।
4. तारिणी की महिला स्क्वैड
समुद्र में महिलाओं की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए छोटी पाल नौका आईएनएसवी तारिणी में समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने वाली नौसेना की छह जांबाज महिला अफसरों ने नाविका सागर परिक्रमा अभियान पूरा किया था। लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी इस दल की ने इसका नेतृत्व किया था।