खेल हो या साहित्य जगत हर क्षेत्र में औरतें अच्छा काम कर रही हैं। बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली आशा भोंसले हो या फिर खेल में देश के लिए मेडल जीतने वाली पी.वी सिंधु, अपने जैसी हजारों औरतों के लिए प्रेरणा बनती रही हैं। आइए जानें ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में जिन्होनें दुनिया में अपनी नाम रोशन किया है।
1. रिंपी कुमारी
रिंपी कुमारी राजस्थान की एक किसान हैं। वे लोगों की परवाह किए बिना अपनी बहन करमजीत के साथ खेती करती है।
2. मुमताज शेख
देश की कुछ महिलाओं को आज भी शौचालय की बहुत परेशानी है। ऐसी औरतों के लिए मुमताज शेख शौचालय की व्यवस्था कराने के लिए काफी संघर्ष कर रही हैं।
3. स्मृति नागपाल
23 साल की उम्र में स्मृति 'अतुल्यकला' नाम की संस्था की संस्थापक सीईओ बन गईं।वह साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर हैं और वो अपने काम को पूरे जज्बे से निभा रही हैं।
4. आशा भोंसले
आशा भोंसले प्लेबैक सिंगिंग का जाना पहचाना नाम है। उन्होने अपना करियर 1943 में शुरू किया था। अब तक वे हजार से भी ज्यादा गाने गा चुकी हैं।
5. कामिनी कौशल
अपने दमदार अभिनय के फिल्मों में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कामिनी कौशल को दमदार अभिनय के लिए आज भी याद किया जाता है। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। लाइफ टाइम अचीवमेंट्स और फिल्म फेयर अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।