20 APRSATURDAY2024 7:24:24 AM
Nari

सुख-संपत्ति के लिए छिड़काएं गंगाजल, दूर होंगे 5 वास्तुदोष

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 May, 2019 07:34 PM
सुख-संपत्ति के लिए छिड़काएं गंगाजल, दूर होंगे 5 वास्तुदोष

हिंदू धर्म के लोग गंगा नदी को अपनी मां का दर्जा देते हैं। अक्सर लोग मोक्श प्राप्ति के लिए गंगा तट पर जाकर जप-तप करते हैं,पर क्या आप जानते हैं कि गंगा नदी का जल जहां पापों का विनाश करता है, वहीं आपके घर के कलह-कलेशों को भी दूर करने में मदद करता है।  तो चलिए जानते हैं किस तरह से वास्तु के अनुसार गंगा जल हमारे घर के वास्तु दोषों को सदा के लिए घर से मिटा देता है। 

गंगाजल से करें छिड़काव

घर में रोजाना सुबह घर में प्रभु का नाम लेकर, गंगा जल का छिड़काव करने से घर में सकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश करती हैं। जिससे घर का माहौल सदा खुशनुमा बना रहता है। धीरे-धीरे आपके बच्चे भी आपको ऐसा करता देख, खुद भी इन आदतों का पालन करना शुरु कर देंगें। 

डरावने सपने

घर में बच्चों-बड़ों में से यदि किसी को भी रात को सोते समय बुरे सपने आते हैं तो उनके बेड पर गंगा जल का छिड़काव करें। इससे उन्हें बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे। अगर आप चाहें तो रात को सोते समय सिरहाने के पास कोई छोटा सा हथियार भी रख लें। उससे भी डरावने सपने नहीं आएंगे। 

PunjabKesari

सुख-संपत्ति के लिए

घर मे गंगा जल रखने से घर की सुख स्मृद्धि में वृद्धि होती है। वास्तु के अनुसार जिन घरों में गंगा जल हर समय रहता है उनके घर में भूत-प्रेत जैसी आत्माएं कभी प्रवेश नहीं करती।शिव जी को गंगा जल अर्पित करने से घर में दौलत की कमी नहीं होती। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि गंगा मइया शिव जी की पत्नी से बहुत स्नेह रखती थी। इसलिए शिव जी ने गंगा मां को वरदान के रुप में इतनी शक्तियां दें डाली।

पीतल की बोतल में रखें जल

अगर घर में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं, तो पीतल की बोतल में गंगा जल रखने से घर से परेशानियां भाग जाती है। साथ ही सुबह घर का दरवाजा जब भी खोलें तो गंगाजल से भगवान का नाम लेकर जल का छिड़काव करें। साथ ही आप चाहें तो घर में सुख शांति के लिए पाठ भी करवा सकते हैं। 

PunjabKesari

बच्चों की बुद्धि में करें वृद्धि

अगर बच्चे पढ़ने लिखने में कमजोर हैं तो, भगवान राम के नाम का 5 से 10 मिनट बैठकर जाप करें। पास एक कटोरी में गंगा जल रख लें। उस जल का सेवन बच्चों को सुबह स्कूल जाने से पहले अवश्य करवाएं। 

Related News