25 APRTHURSDAY2024 6:15:16 PM
Nari

पति-पत्नी की लड़ाई की वजह बनता है मंगल दोष, जानिए दूर करने के 12 तरीके

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 07 Aug, 2019 07:20 PM
पति-पत्नी की लड़ाई की वजह बनता है मंगल दोष, जानिए दूर करने के 12 तरीके

पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े तो होते ही रहते हैं लेकिन जब यह हद से ज्यादा बढ़ जाए तो परेशानी खड़ी हो जाती है। रोज-रोज होने वाले झगड़े ना सिर्फ रिश्ते में खट्टास लाते हैं बल्कि इससे कपल्स के बीच दूरियां भी बढ़ जाती है। आपके बीच बेवजह होने वाले इन झगड़ों के कारण मंगल दोष हो सकता है। ऐसे में पति-पत्नी की समझदारी पर ही निर्भर करता है कि वो किस हद तक जाकर अपने रिश्ते को बचा सकते हैं लेकिन जब किसी भी तरह की कोशिश काम ना आए तो आप वास्तु टिप्स अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

 

क्या है मंगल दोष?

विवाह के लिए कुंडली देखते समय मांगलिक दोष का होना या ना होना, इस बात पर बहुत ध्यान दिया जाता है। यह एक ऐसा दोष है जो कुंडली के मंगल ग्रह से जुड़ा होता है और जो पती-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े का कारण भी बनता है।

PunjabKesari

मंगल दोष का कारण

ऐसा कई बार हो जाता है, किसी ज्योतिष द्वारा कुंडली का सही आंकलन ना कर पाना या शादी से पहले कुंडली ही ना मिलाने वाले लोग इस समस्या का शिकार हो जाते हैं। साथ ही बेडरूम का रंग ठीक ना होने या ईशान कोण में गड़बड़ी भी इसका कारण हो सकता है।

चलिए अब हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताते हैं, जिससे आप मंगल दोष को दूर करके अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

1. सबसे पहले तो अगर आपके घर में किसी भी तरह की जंगली जानवर या हिंसक पशु-पक्षियों की फोटो लगी है तो उसे तुरंत हटा दें। इसके अलावा बेडरूम में देवी-देवताओं के चित्र भी ना लगाएं।

PunjabKesari

2. बेडरूम में हथियार, नुकीली चीजें या खाने की वस्तुएं रखी है तो उसे भी निकाल दें क्योंकि इससे भी पती-पत्नी के बीच कलेश बढ़ता है।

3. लाल कपड़े में सौंफ बांधकर अपने बेडरूम में रखें। साथ ही मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरण से सिंदूर लेकर उसका टीका माथे पर लगाना चाहिए। इससे मंगलदोष दूर होगा।

4. पति को शुक्र के वैदिक मंत्र का जाप करना चाहिए और पत्नी को बृहस्पति के मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे भी मंगल दोष दूर होता है।

5. घर के बीचो-बीच तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही महिलाएं रोज तुलसी को जल चढ़ाएं और घी का दिया जाएं। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास आएगी।

6. महिलाएं किसी भी मंगलवार के दिन 'मंगला-गौरी' माता की पूजा करे। ऐसा करने से मांगलिक दोष जल्दी से जल्दी शांत हो जाता है।

7. झाड़ू और चाकू को ऐसी जगह रखें, जहां से वो किसी को नजर ना आएं।

8. बेडरूम में अपनी वेडिंग एलब्म की तस्वीरें भी लगाएं क्योंकि इनको हमेशा देखते रहने से आपकी बीच की दूरियां कम होगी और आपसी प्यार बढ़ेगा। साथ ही इसे दक्षिणी नहीं बल्कि पूर्व या उत्तर की दीवार पर लगाएं।

PunjabKesari

9. बेडरूम के सामने शीशा ना लगाएं क्योंकि इससे भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं। साथ ही ड्रेसिंग टेबल कभी भी खिड़की के सामने न रखें। इससे खिड़की से आने वाली लाइट परावर्तित हो जाती है, जिससे कलह-कलेश बढ़ता है।

10. वास्तु के मुताबिक आपके बेड का सिरहाना पूर्व या दक्षिण की ओर होना चाहिए। जबकि गेस्ट रूम में बेड का सिरहाना पश्चिम की ओर हो सकता है। अगर बेड लकड़ी का है तो और भी अच्छा है।

11. आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर आपसे दूर होता जा रहा है तो अपने बेडरूम में शंख या सीपी जरूर रखें।

12. बेडरूम की दक्षिण-पश्‍चिम दिशा में पृथ्वी या अग्नि से जुड़े रंगों का ही प्रयोग करें। इसके अलावा बेडरूम के पर्दे, बेडशीट व कुशन व खिड़कियों के लिए भी इन्हीं कलर्स का इस्तेमाल करें क्योंकि यह पति-पत्नी के शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा पिंक कलर रोमांस को दर्शाता है। अगर आप बेडरूम में ब्राइट पिंक नहीं करवाना चाहते है तो हल्का गुलाबी शेड ट्राई कर सकते हैं।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News