19 APRFRIDAY2024 10:09:50 PM
Nari

घर में नहीं टिकेगा पैसा और सेहत भी रहेगी खराब अगर करेंगे ये वास्तु गलतियां

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 04 Oct, 2019 09:54 AM
घर में नहीं टिकेगा पैसा और सेहत भी रहेगी खराब अगर करेंगे ये वास्तु गलतियां

घर में अगर वास्तु दोष हो तो बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। वहीं कई बार यह सेहत पर भी अपना असर छोड़ते हैं। अगर आप वास्तु शास्त्र पर यकीन रखते हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ छोटे-छोटे वास्तु टिप्स के बारे में बताते हैं जिससे घर में सुख-समृद्धि व तरक्की भरा माहौल रहता है।

PunjabKesari,nari

1. इस्तेमाल करने के बाद तवा और कढ़ाई को सीधा ना रखें इससे राहुदोष बढ़ता है। हमेशा यूज के बाद इसे उलटा करके रखें। इससे आपकी सेहत भी सही रहेगी।

2. सूरज डूबने के बाद झाड़ू ना लगाएं। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर की बरकत गायब। झाड़ू खुले में ना रखें।

3. गृहिणी दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाएं इससे उनका स्वास्थ सही रहता है।

4. घर में बांसुरी रखें क्योंकि यह सम्मोहन, खुशी और आकर्षण का प्रतीक है। इससे नेगेटिव एनर्जी भी पॉजिटिव में बदल जाती है।

5. घर में कोई पानी नल या पाइप खराब से तो उसे ठीक करवाएं क्योंकि इससे धन संपति की हानि होती है।

PunjabKesari,nari

6. नहाने के बाद बाथरूम साफ जरूर करें। इससे राहू सही रहता है।

7.घर के उत्तर-पूर्व कोने में अलमारी या तिजोरी ना रखें। अलमारी को दक्षिण की दीवार से लगाकर रखें इससे उसका मुंह उत्तर की ओर खुलेगा। इससे धन में बढ़ौतरी होगी।

8. बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाएं, इससे पति-पत्नी में आपसी प्यार बना रहता है।

9. उत्तर व उत्तर-पूर्व दिशा में एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है। 7 लाल और 2 काली मछलियां रखने से परिवार की सेहत अच्छी रहती है।

10.घर के उत्तर-पूर्व भाग में तुलसी, मनीप्लांट, चमेली जैसे पौधे लगाएं। घर से नेगेटिव एनर्जी दूर रहेगी।

11.घर में बंद व खराब घड़ी ना रखें क्योंकि वास्तु के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari,nari

12. बेडरूम में जूठे बर्तन ना रखें। इससे कंगाली के साथ परिवार की सेहत खराब होती है। बेड के नीचे जूते भी ना रखें।

13. डस्टबिन उस जगह पर होना चाहिए जहां बाहर वालों की नजर ना जाए।

14. मुख्य द्वार पर आम, अशोक व गेंदे के फूल के तौरण लगाएं इससे नेगटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता।

15. राशन रखने के लिए प्लास्टिक की बजाए स्टील के डिब्बो का इस्तेमाल करें। इससे परिवार में संपन्नता बनी रहेगी।

16. उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी की कमलासन पर विराजमान और स्वर्ण मुद्राएं गिराते हुए की तस्वीरें लगाएं। ऐसी तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।

17. सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट रूम न बनवाएं। इससे परिवार में स्वास्थ संबंधी दिक्कतें आती है।

 

वास्तु से जुड़े ये छोटे-छोटे टिप्स घर में सुख-समृद्धि लेकर आएंगे। आपको हमारा यह पैकेज कैसा लगा हमें बताना ना भूलें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News