20 APRSATURDAY2024 9:42:21 AM
relationship

पार्टनर की अनबन को प्यार में बदलेंगे ये वास्तु टिप्स -Nari

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 18 Sep, 2018 05:44 PM
पार्टनर की अनबन को प्यार में बदलेंगे ये वास्तु टिप्स -Nari

पति-पत्नी के रिश्ता जितना प्यारा है, उतनी ही नाजुक इसकी डोर भी होती है। कई बार छोटी से छोटी बात भी पार्टनर के बीच दूरियां पैदा कर देती हैं। लोग हंसी-खुशी अपने रिश्ते को चलाने के लिए वास्तु टिप्स का सहारा लेते हैं। पति-पत्नी अपने कमरे में वास्तु के अनुसार कुछ खास बातों का ख्याल रख कर आपसी परेशानियों से राहत पा सकते हैं। 

 

1. हार्ट शेप रोज क्वाट्र्ज
पति-पत्नी अपने कमरे में दिल की आकृति के दो रोज क्वाट्र्ज रखें। इन्हें दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से रिश्ते में साकारात्मकता आती है। 

PunjabKesari

2. लवबर्ड का जोड़ा रखें
दाम्पत्य जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए बेडरूम में लवबर्ड का जोड़ा रखें। इससे आपसी परेशानियां अपने आप दूर होने लगती हैं। 

 

3. चावल के दानें
रिश्ते में ज्यादातर लड़ाई पैसों का कमी के कारण भी होती है। धन की कमी हो तो एक बर्तन में चावल के दानें डालकर बिस्तर के पास रख लें। इससे फायदा मिलेगा। 

 

4. सिरेमिक पॉट और मोमबत्ती
पति-पत्नी के बीच बिना वजह झगड़े हो रहे हैं तो प्यार बढ़ाने के लिए कमरे में सिरेमिक पॉट (Ceramic Pot) में लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। इससे बहुत फर्क दिखाई देगा। 

 

5. बाथरूम का दरवाजा रखें बंद
रूम में अटैच बाथरूम है तो इस्तेमाल करने के बाद इसका दरवाजा बंद रखें। इससे नाकारात्मक ऊर्जा खत्म होने लगती है। 
PunjabKesari

Related News