19 APRFRIDAY2024 8:17:01 AM
Nari

कोलेस्ट्रॉल को 'Balanced' करने के लिए खाएं ये चीजें

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 14 May, 2017 11:24 AM
कोलेस्ट्रॉल को 'Balanced'  करने के लिए खाएं ये चीजें

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के घरेलू उपाय :  हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं,एचडीएल  और एलडीएल। एचडीएल यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल काफी हल्का होता है और यह ब्लड वेसेल्स में जमे फैट को अपने साथ बहा कर शरीर को साफ कर देता है। बुरा कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल ज्यादा चिपचिपा और गाढा होता है। जिनकी मात्रा हाई प्रोटीन डाइट खाने से बढ़ जाती हैं। जिससे दिल से जुडी परेशानियां हो सकती हैं। कुछ खास तरह की डाइट लेने से इस तरह के कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। 


 

1. ड्राई फ्रूट्स
बादाम और अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। 

 

2. ग्रीन टी
ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। दिन में 2 कप ग्रीन टी का सेवन करें। 

 

3.ओट्स
ओट्स का सेवन करने से पेट साफ रहता है। जिससे बुरे कोलेस्ट्रॉल बॉडी में टिक नहीं पाते। 

 

4. नींबू
नींबू मेटाबॉलिज्म को तेज करके कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक होते हैं।

 

5.ऑलिव ऑयल
इसमें मौजूद मोनो अनसैचुरेटेड फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बैलेंस रखने में मददगार हैं। 

 

6. साबुत अनाज 
इसे अपने आहार में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। 
 

Related News