20 APRSATURDAY2024 9:29:21 AM
Nari

सिर्फ प्रैंग्नेंसी नहीं, इन कारणों से भी बंद होते हैं पीरियड्स

  • Updated: 16 Feb, 2017 04:53 PM
सिर्फ प्रैंग्नेंसी नहीं, इन कारणों से भी बंद होते हैं पीरियड्स

पेरेंटिगः औरतों को पीरियड्स  का सामना हर महीने करना पड़ता है। जब किसी महीने पीरियड्स रूक जाएं तो यह महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। ज्यादातर औरतों को तो इस बात की टैंशन रहती हैं कि कहीं वह प्रैग्नेंट तो नहीं हो गई।  बहुत सी औरतें शायद यह नहीं जानती होंगी कि माहावारी बंद होने की वजह सिर्फ गर्भावस्था नहीं है। इसके अलावा और भी बहुत से ऐसे कारण हैं,जिनकी वजह से पीरियड्स बंद हो सकते हैं। 

1. ज्यादा एक्सरसाइज
कई बार औरतें वजन घटाने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा वर्कआउट कर लेती हैं। इस वजह से उनके पीरियड्स रूक जाते हैं। कभी भी अपनी मर्जी से एक्सरसाइज न करें, इसके लिए ट्रेनर की सलाह जरूर लें। 

2. भूखे रहना
मोटापा घटाने के चक्कर में कुछ औरतें खाना छोड़ देती हैं। जिससे पीरियड्स रूक सकते हैं या फिर देर से आते हैं। 

3. मोटापा
जरूरत से ज्यादा वजन भी कई परेशानियो को लेकर आता है। जिसका असर मासिक धर्म पर भी पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि अपने वजन को नियंत्रित करें। 

4. बच्चेदानी की समस्या
औरतो को होने वाली परेशानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की वजह से भी पीरियड्स बंद हो सकते हैं। इससे औरतों को सेहत से जुडी और भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

5. थाइराइड
थाइराइड की गड़बड़ी के कारण शरीर का बाकि सिस्टम भी खराब होने लगता है। पीरियड्स बंद होने की एक वजह थाइराइड भी हो सकती है। 

6. उम्र के कारण
पीरियड्स बंद होने की उम्र से पहले ही मेनोपॉज हो जाने से भी कुछ औरतों को परेशानी की सामनी करना पड़ सकता है। बर्थ कंट्रोल जैसी दवाइयों का सेवन करने से भी औरतों को इस परेशानी का सामना करनी पड़ सकता है। 

Related News