25 APRTHURSDAY2024 6:14:08 AM
Nari

घर में न दें इन पौधों को एंट्री, माने जाते हैं अशुभ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Jun, 2020 05:58 PM
घर में न दें इन पौधों को एंट्री, माने जाते हैं अशुभ

घर पर पेड़-पौधे लगाना शुभता का प्रतीक माने जाते है। इससे घर पर सुख-शांति, समृद्दि आती है। घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मगर वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते है, जिन्हें घर पर लगाने से बचना चाहिए। यह वास्तुदोष का कारण बनते है। इसके साथ ही ये परिवार में लड़ाई-झगड़ों का माहौल पैदा करते है। तो चलिए जानते है ऐसे कौन से पौधे है जिन्हें घर पर लगाने से बचना चाहिए...

पीपल

पीपल का पौधा हमेशा मंदिर में होना चाहिए। साथ ही इसकी पूजा करनी चाहिए। मगर घर पर लगाने से आर्थिक स्थिति खराब होती है। 

कांटेदार पौधे

वैसे तो घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। खासतौर पर घर की पूर्वी दिशा में कांटेदार पौधे लगाने से परिवार के सदस्यों में कड़वाहट आती है। घर में लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश का माहौल बना रहता है। साथ में दुश्मनों की गिनती बढ़ती है। साथ ही शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहती है। 

फलदार पौधे 

घर की पूर्वी दिशा में फलदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। इन पौधों को घर पर लगाने से संतान को कष्ट होता है। ऐसे में अपने बच्चों की सेहत के लिए फलदार पौधों को घर पर न लगाएं। आप चाहे तो इसे घर की कुछ दूरी पर लगा सकते है। 

nari,PunjabKesari

इमली का पौधा

घर पर इमली का पौधा लगाने से घर के सदस्यों में खटास आती है। पति- पत्नि में लगातार लड़ाई-झगड़े होते है। 

दुग्धदार पौधे

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर दूध वालेे पौधे नहीं लगाने चाहिेए। इनसे से घर की सुख-शांति भंग होती है। इसके साथ ही धन संबंधी हानि का सामना करना पड़ता है। 

लाल गुलाब

घर के दक्षिण पूर्व दिशा अर्थात् आग्नेय कोण में लाल गुलाब को लगाना अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में मुसीबतें बढ़ती है। कारोबार में रूकावटे आती है।

बरगद

बरगद के पेड़ को भी घर पर लगाने से घरह के वातावरण में नाकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे में मुश्किलों का सामना करना पड़ना हैं। 

 

Related News