अपने घर में सुख, शांति और अपार धन समृद्धि की इच्छा हर कोई रखता है लेकिन शास्त्रों के अनुसार हम जाने अनजाने ऐसी बहुत सी गलतियां कर बैठते हैं जिससे हम इन सुखों के भागीदार नहीं बन पाते। सबसे बड़ा कारण हैं हमारे घर में लगी तस्वीरें। जी हां घर की दीवारों की रौनक बढ़ाने वाली तस्वीरें हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में लगी तस्वीरें आखिर क्या कहती हैं...
-सबसे पहले तो आप नेगेटिव लुक देने वाली हर तस्वीर को घर से हटा दें। जैसे ताजमहल का चित्र, अभिनेता या अभिनेत्रियों का चित्र, जंगली जानवरों या कांटेदार पौधे के चित्र।
-घर के द्वार के ऊपर बाहर की ओर गणेशजी की तस्वीर लगाएं। दाएं और बाएं शुभ और लाभ लिखें। इससे आपके घर से सभी बुरी बलाएं भाग जाएंगी। द्वार के बाहर अपने किसी गुरु या किसी अन्य देवी या देवता का चित्र कदापि न लगाएं। वास्तु अनुसार यह उचित नहीं होता है। मात्र गणेशजी की मूर्ति या उनकी तस्वीर ही लगा सकते हैं।
-पूजा घर में बैठे हुए हनुमानजी का चित्र लगाने से और उनकी पूजा करते रहने से सभी तरह के संकट मिट जाते हैं।घर में दक्षिण दीवार पर हनुमानजी का लाल रंग का चित्र लगाएं। इसके दो लाभ हैं। पहला यह कि आपका मंगल यदि अशुभ है तो शुभ होने लगेगा और दूसरा यह कि आपके मन में किसी भी प्रकार का भय नहीं रहेगा।
-यदि पति और पत्नी में तनाव है या किसी कारणवश प्यार का संबंध स्थापित नहीं हो पा रहा है तो आप अपने कमरे में राधा-कृष्ण का एक सुंदर-सा चित्र लगा सकते हैं।
-घर के ड्राइंग रुम में हंस की बड़ी-सी तस्वीर लगाएं जिससे अपार धन समृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाएगी। इसके अलावा कहीं किसी कोने में धन के ढेर का एक छोटा-सा चित्र भी लगा सकते हैं।
-घर को मतभेदों से बचाने के लिए हंसते-मुस्कुराते संयुक्त परिवार का चित्र लगाएं। यदि आप दूसरों के चित्र न लगाना चाहते हैं तो खुद के ही परिवार के सदस्यों का हंसते-मुस्कुराते वाला चित्र लगाएं।
-समुद्र किनारे दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर घर की पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। घोड़ों की तस्वीर न लगाना चाहें तो आप तैरती हुए मछलियों की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
-ड्राइंग रुम में घर के मुखिया की तस्वीर लगाने से घर के सदस्यों का अत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है।
-यदि बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता हो तो पढ़ने के कक्ष में मां सरस्वती, वेदव्यास या किसी पढ़ते हुए बच्चे की फोटो लगाएं।