दुल्हन को अपने स्किन टोन के हिसाब से ही लहंगे चूज करना चाहिए। जैसे फेयर कॉम्प्लेक्शन वालों पर ब्राइट कलर के आउटफिट बहुत अच्छे लगते है वैसे ही डस्की स्किन टोन वाली लड़कियों के लिए भी कुछ खास रंग के ही आउटफिट डिजाइन किए गए है। डस्की स्किन पर अक्सर लाइट कलर के आउटफिट ही बेहतरीन लगेंगे। यह दुल्हन की खूबसूरती पर चार चांद लगाने में काम आएंगे। चलिए आपको परफेक्ट लहंगे की एक झलक दिखाते है जो खास डस्की स्किन टोन वाली लड़कियों के लिए तैयार किए गए है।
डस्टी पिंक कलर का लहंगा डस्की स्किनटोन की लड़कियों पर बहुत ही खूबसूरत लगता है।
आइवरी कलर किसी भी लड़की के लिय परफेक्ट ऑप्शन है। मगर डस्की स्किन पर यह उभर कर आता है। ऐसा लगता है चांद को किसी ने सजा दिया हो।
जरुरी नहीं है कि आप लहंगा ही अपनी शादी पर ट्राई करें आप ऐसा पैस्टल ब्लू कलर का शरारा भी तरी कर सकती है। अगर आप एक मुस्लिम धर्म को बिलोंग करती है तो यह आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।
नैवी ब्लू इस कदर खूबसूरती बिखेरेगा कोई सोच भी नहीं सकता है। यह मॉडल जिसने ब्राइडल वियर को इतने अच्छे से कैरी किया है,सोचिए एक कितने अच्छे से इस आउटफिट में अपने आपको प्रस्तुत करेगी।
यह पैस्टल पीच साड़ी अपना जादू सिर्फ ग्रूम ही नहीं पूरी बारात पर फैलाएगी।
यह व्हाइट लहंगा जिसे कंट्रास्ट किया है पिंक चोली के साथ,जिसपर फ्लोरल वर्क से तराशा गया है। यह किसी भी दुल्हन पर बेहतर ही लगेगा। मगर यह खास लहंगा सिर्फ डस्की टोन वाली लड़कियों के लिए ही बनाया गया है।
जरुरी नहीं है कि अगर आपका स्किन डस्टी है तो आप पर रेड सूट नहीं करेगा। आपके लिए रेड में भी बहुत सारे ऑप्शन है जिसे आप जरूर तरी करें।
यह व्हाइट और पिंकिश शेड लहंगा हर दुल्हन को एक क्यूट लुक देगा।
इस साउथ-इंडियन ब्राइड की तरह आप भी कांजीवरम साड़ी के साथ प्यूर गोल्ड ज्वेलरी के साथ टीमअप कर सकती है।
ब्लैक रंग के फैब्रिक पर ऐसी कारीगरी दिल ही जीत लेती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP