25 APRTHURSDAY2024 7:08:35 AM
Nari

इन कारणों से आती है रिश्ते में खटास, यूं लाएं रिश्ते में सुधार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Jun, 2020 04:36 PM
इन कारणों से आती है रिश्ते में खटास, यूं लाएं रिश्ते में सुधार

कोई भी रिलेशनशिप प्यार, भरोसा और आपसी समझ से मजबूत होता है। कई बार रिश्ते में ऐसी सिचुएशन आ जाती है जिसके कारण चिंता व तनाव का सामना करना पड़ता है। मगर इसका मतलब यह नहीं की आप एक मजबूत रिश्ता कायम नहीं कर सकते। हां, ऐसी परिस्थिति में रिश्ता निभाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी किसी तरह की चिंता है तो इससे आपको जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आप स्वभाव से भी असुरक्षित, गुस्सा महसूस करते है। 
तनाव या चिंता एक मानसिक विकार है। इसपर ध्यान देने से इसे ठीक किया जा सकता है। वहीं, अगर आप इसे अनदेखा करते है तो आपको अपने रिश्ते को निभाने में बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताते है जो ज्यादा चिंता व तनाव के कारण आप करते है। 

 

पार्टनर को समझने क कोशिश न करना

अक्सर कोई परेशानी होने पर तनाव और चिंता बढ़ती है। इसके कारण आप अपने पार्टनर की ओर ध्यान नहीं दे पाते। इसतरह आप उन्हें अच्छे से न समझने और कई बार उन्हें न समझने की भूल करते है। इसी कारण आपके रिलेशनशिप में खटास आने लगती है। इसलिए अपने रिलेशनशिप को बचाए रखने के लिए समय रहते ही पार्टनर के साथ इसके बारे में बात करनी चाहिए। 

पार्टनर को अपने मुताबिक रखना

अगर आप भी अपने पार्टनर को काबू में रखने की कोशिश करती है तो आपकी यह आदत रिश्ते को खराब करने का काम करेगी।  यहीं बहुत से कपल्स में लड़ाई-झगड़ें, तनाव बढ़ने का कारण बनती है। इससे बचने के लिए आपको अपने पार्टनर को समझने की जरूरत है। आपको शांत और धैर्य मन से बैठकर अपनी बातें शेयर करनी चाहिए। रिश्ते में आने वाली मुश्किलों का प्यार से हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही अपनी बात सुनाने के साथ अपने पार्टनर को भी बोलने का पूरा मौका दें। 

 

हर बात पर शक करना

ज्यादा चिंता के कारण आपको ऐसा फील हो सकता है कि सब कुछ आपके हाथों से जा रहा है। ऐसे में अपने पार्टनर को लेकर भी मन में बहुत से सवाल उठते है। इसके कारण आप अपने पार्टनर की हर छोटी-छोटी बात पर नजर रखने लगते है। साथ ही उन्हें हर पल शक की निखाहों से देखते है। मगर ऐसा करना बहुत गलत है। असल में, एक अच्छा व मजबूत रिश्ता बनाने के लिए कपल्स में प्यार के साथ भरोसा होना बहुत मायने रखता है। इससे ही मैरिड लाइफ अच्छे से चल सकती है।

पार्टनर की बात को गलत समझ गुस्सा होना

तनाव किसी भी व्यक्ति को मानसिक तौर से बीमार कर देता है। इसमें कई बार व्यक्ति हर चीज को अपने ऊपर लेने लगता है। पार्टनर के द्वारा थोड़ा सा भी कुछ कहने पर उसपर गुस्सा आने लगता है। मगर ऐसा करना गलत है। पार्टनर द्वारा कहीं गई बात को दिल पर लगाने की जगह उसे अच्छे से समझने की ओर ध्यान देना चाहिए। अगर कोई परेशानी हो तो उसे पार्टनर से बात कर सुलझाने की कोशिश करें। इसके अलावा खुद को पार्टनर की जगह रख कर सोचे।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News