चेहरे पर जलन के उपाय : इंस्टैंट निखार और बेदाग चेहरा पाने के लिए ज्यादातर लड़कियां ब्लीचिंग करवाती हैं। ब्लीच में पाए जाने वाले कैमिक्ल चेहरे को गौरा तो बना देती है। मगर ब्लीच करने से बाद में चेहरे जलन होने लगती है। कुछ महिलाओं की स्किन तो इतनी सैंस्टिव होती है कि इंफैक्शन तक हो जाता है। एेसे में ब्लीच की जलन को कम करने के लिए कुछ घरेलू चीजे अपना सकते हैं। आइए जानिए ऐसे ही कुछ तरीकोंं के बारे में।
1. एलोवेरा
एलोवेरा में पाए जाने वाले गुण जलन को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। ब्लीचिंग की जलन को खत्म करने के लिए एलोवेरा जेल को लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। कुछ देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। एेसा करने से जलन कम हो जाएगी।
2. लैवेंड ऑयल
ब्लीचिंग जलन को कम करने के लिए लैवेंड ऑयल का इस्तेमाल करें। ब्लीच करने के बाद जब स्किन पर रैशेज हो जाएं तो लैवेंडर ऑयल लगाएं।
3. नारियल तेल
नारियल तेल लगाने से भी ब्लीचिंग की जलन को कम किया जा सकता है। ब्लीच के बाद जब चेहरे पर जलन होनी शुरू हो तभी नारियल तेल से मसाज कर लें। मसाज करने से कुछ ही समय में जलन कम हो जाएगी।
4. हल्दी और दही
ब्लीचिंग की जलन को कम करने के लिए हल्दी और दही का पेस्ट लगाएं। दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे एेसा ही रहने दें। एेसा करने से चेहरे की जलन से राहत दिलाकर एलर्जी और रैशेज को दूर करता है।
5. खीरा
ब्लीच के बाद होने वाली जलन से छुटकारा दिलाने के लिए खीरे का फेसपैक भी लगा सकते हैं। इसके लिए खीरे को पीस कर उसे चेहरे पर लगाएं।
6. बर्फ
ब्लीचिंग की जलन को कम करने के लिए बर्फ लगाएं। बर्फ का इस्तेमाल करने से जलन कम होने लगेगी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP