24 APRWEDNESDAY2024 3:09:06 AM
Nari

सुंदर और स्वस्थ त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • Updated: 23 Jun, 2017 10:07 AM
सुंदर और स्वस्थ त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

चेहरे पर ग्लो लाने के उपाय : हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा सुंदर दिखे लेकिन गर्मी और तेज धूप के कारण चेहरे की रंगत कम हो जाती है। चेहरा मुरझा जाता है। इससे बचने के लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है लेकिन इससे कुछ फायदा नहीं होता। कई बार ये प्रोडक्ट चेहरे को फायदा कम और नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। एेसे में इन घरेलू उपायों को अपनाकर चेहरे को सुंदर और बेदाग बनाया जा सकता है।  

 


1. हल्दी
चंदन, बेसन और हल्दी को मिला कर पैक तैयार करें और इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

 

2. एेलोवेरा
इसकी पत्ती में से जैल को निकाल लें और इसे आधे घण्टे के लिए चेहरे पर लगा कर छोड दें। सुखने पर गुनगुने पानी से धो लें।   

 

3. नींबू
2 चम्मच शहद और आधे नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। 

 

4. टमाटर
इसे पीस कर पेस्ट तैयार कर लें और फिर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंड़े पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे।

 

5. शहद
2 चम्मच दूध, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच बेसन लें। इनको मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर अच्छे से धो लें। यह त्वचा को मॉइस्‍चराइज करता है।

 

6. पपीता
पपीते के टुकडे कर उसे अच्छे से पीस लें। 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1 चम्मच शहद को पपीते के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।  

Related News