20 APRSATURDAY2024 5:31:59 AM
Nari

बच्चों के लिए बैस्ट हैं ये Games और Apps

  • Updated: 17 Jun, 2018 11:25 AM
बच्चों के लिए बैस्ट हैं ये Games और Apps

आप अपने स्मार्ट फोन में कुछ एेसे गेम्स या एप्स डाऊनलोड कर सकते हैं, जो आपके पांच छोटे बच्चों का ना केवल मनोरंजन करते हैं,बल्कि उसे सिखाते भी हैं। आज हम आपके बच्चों के लिए कुछ एेसे एप्स और गेम्स बताएंगे जो उनके लिए बहुत उपयोगी हैं। तो आइए जानते हैं उन एेप्स के बारे में।

 

1. एनिमल साऊंड 
इसका मकसद बच्चों को जानवरों की दुनिया से रू-ब-रू कराना है। यहां स्क्रनी को शेक कर बच्चे जानवरों के साथ इंटरएक्ट भी कर सकते हैं। इस गेम में कई लैवल्स दिए गए हैं, जो बच्चों की स्किल्सको कई गुना बढ़ाते हैं। बच्चे इससे जानवरों के नाम भी याद रख सकते हैं। इसे आप प्ले स्टोर पर सर्च कर इंस्टॉल कर सकती है।

 

2. किड्स बैलून
यदि आपका बच्चा छोटा है और उसे आपका स्मार्ट फोन बहुत लुभाता है तो आप इस गेम को डाऊनलोड कर उसे खेलने दें। बच्चे को यह जरूर पसंद आएगा। गुब्बारे फोड़ने पर आधारित इस गेम के कलरफूल ग्राफिक्स और इंटरस्टिग बैकग्राऊंड इसे बच्चों का चहेता बना रहे हैं। इसमें तीन अलग तरह के गेम मोड हैं, जिससे आपका बच्चा एक ही मोड हैं, जिससे आपका बच्चा एक ही तरह की चीज को देखते हुए बोर नहीं होगा। 

 

3. फ्रूट्स एंड वैजीटेबल्स
यह एप ना सिर्फ आपके बच्चे का मनोरंजन करता है, बल्कि उसे सिखाता भी है। यह गेम एक से चार साल तक के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे आप बच्चों को फलों और सब्जियों की दिलचस्प तस्वीरों की मदद से उन्हें उनके नाम याद करा सकती हैं। यहां उनके लिए फन क्विज भी दिए गए हैं। 

 

4. एजुकेशन एप
इसमें आप बच्चों के लिए एल्फाबैट्स, काऊंटिंग, फोनक्स एवं राइम्स ही नहीं बल्कि कलर बुक तक डाऊनलोड कर सकती हैं। बच्चे को स्कूल से पहले की जानकारी देने के लिहाज से यह एप काफी कारगर साबित हो सकते हैं। यहां उन्हें स्पेलिंग भी याद कराए जा सकते हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News