20 APRSATURDAY2024 12:39:16 PM
Nari

हर पत्नी अपने पति से रखती है ये उम्मीदें

  • Updated: 29 Jun, 2017 03:42 PM
हर पत्नी अपने पति से रखती है ये उम्मीदें

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : शादी का रिश्ता जिंदगी भर का होता है। फेरे लेते समय हर पति -पत्नी वादा करते हैं कि हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगें। एेसे में कई उम्मीदे भी होती हैं। यह एक एेसा रिश्ते है जिसमें आप अपने दिल की हर बात शेयर कर सकते हैं। पति तो अपनी पत्नी से उम्मीदें रखते ही है इसके अलावा पत्नीयां भी अपने पति से कुछ उम्मीदें रखती हैं। वो चाहती हैं कि उनके पति उनसे जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखें।  


1. शादी की सालगिरा हर कपल के लिए खास होती है। अगर आप अपनी शादी की सालगिरा याद रखेंगें तो आपकी पत्नी को अच्छा लगेगा और वो बहुत खुश हो जाएगी।

2. पत्नी को सबसे ज़्यादा ज़रूरत पति के इमोशनल सपोर्ट की होती है। दुनिया की हर औरत चाहती है कि उसका पार्टनर उसके बुरे वक्त में हमेशा साथ हो। उसकी केयर करे और मुश्किल स्थितियों में साथ दे।

3. लड़कियों को तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। एेसे में पति को पत्नी की तारीफ समय-समय पर करते रहना चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें खुशी भी होगी।

4. पत्नी चाहती है कि सबसे पहले उसका पति उसे जन्मदिन की बधाई दे। एेसे में आप कभी भी अपनी पत्नी का बर्थ-डे न भूलें। इससे उन्हें बुरा लग सकता है। 

5. ज्यादातर लड़के हर काम में अपनी पत्नी की गलतियां निकालते रहते है लेकिन अगर आपकी वाइफ ने कोई अच्छा काम किया है या आपकी पसंद का खाना बनाया है तो आप उसकी तारीफ ज़रूर करें। इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

 6. लड़कियों को शाॅपिंग करना बहुत पसंद होता है। महिलाएं अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए शॉपिंग करना ज़्यादा पसंद करती हैं और उन्हें अच्छा लगता है कि वो अपने पति के पसंद की ड्रेस खरीदें।

7. कई लड़कों की आदत होती है कि वो अपनी पत्नी की बातों को मजाक में लेते हैं। एेसे में पत्नी को बुरा लगता है। वो चाहती हैं कि पति उनकी हर बात को समझें। इसलिए अपनी पत्नी की बातों को समझने की कोशिश करें।
 

Related News