16 APRTUESDAY2024 10:27:02 PM
Nari

मच्छरों को घर से बाहर निकाल मारेंगे ये कमाल के नुस्खे

  • Updated: 25 Apr, 2018 12:03 PM
मच्छरों को घर से बाहर निकाल मारेंगे ये कमाल के नुस्खे

मच्छर मारने का सबसे आसान तरीका : आज विश्व मलेरिया दिवस हैैं, जिसकी शुरूआत 2008 में की गई थी। गर्मियों में मच्छरों का आगमन अधिक देखने को मिलता है। मच्छरों के काटने से मलेरिया होना अाम है, जो काफी खतरनाक बीमारी का रुप लेता जा रही है। अगर इस बीमारी का सही समय पर इलाज न किया जाए तो मरीज की जान तक जा सकती है। इसलिए बेहतर है कि अपने घर के आस-पास को साफ-सुथरा और पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि इन्ही की वजह से मच्छर पनपने लगते हैं। अगर आप भी मच्छरों को घर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहते है तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जोकि मच्छरों को घर से बाहर निकाल मारेंगे। 

 


1. नीम का तेल
नीम के तेल को मच्छर नाशक भी कहा जा सकता है। शोध के अनुसार, 1:1 अनुपात नारियल तेल और नीम के तेल से बना मिश्रण त्वचा पर लगाने से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं फटकेंगे। यह नुस्खा कम से कम 8 घंटे तक अपना असर दिखाएगा। 

 

2. नीलगिरी और नींबू तेल
नींबू के तेल में नीलगिरी तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करे। इसे त्वचा पर लगाने से मच्छर आपसे दूर रहेगे। इस तेल में एंटीसेप्टिक और कीट विकर्षक गुण होते हैं, जो शरीर में गंध पैदा करते है और मच्छर उससे दूर भागते है। 

 

3. तिल का तेल
तिल के तेल काफी आसानी से मच्छर के काटने से बचाता है। मोमबत्ती में इसके एक्सट्रैक्ट को डालें और आप मच्छरमुक्त रहें। इससे मच्छर आपके आस-पास भी नजर नहीं आएगा। 

 

4. लैवेंडर 
लैवेंडर खुशबूदार होने के साथ खतनाक मच्छरों से बचाने का सबस अच्छा तरीका है। लैवेंडर फूल की खुशबू से मच्छर भागते है। आप चाहे तो लैवेंडर तेल को कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिडे। इससे मच्छर भी दूर भाग जाएगे। आप चाहे तो क्रीम में यह तेल मिक्स करके अपनी त्वचा पर भी लगा सकते है। 

 

5. टी ट्री ऑयल
यह तेल त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होने के साथ मच्छरों को दूर भगाने के लिए भी काफी कारगर साबित होता है।  अपने गंध, कवक रोधी और जीवाणुरोधी गुणों की वजह से यह मच्छरों के काटने से बचाता है, उन्हें दूर भगाने में मदद करता हैं।

 

Related News