25 APRTHURSDAY2024 4:59:37 PM
Nari

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को इन देशों में मिलती हैं छुट्टियां!

  • Updated: 16 Dec, 2016 02:22 PM
पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को इन देशों में मिलती हैं छुट्टियां!

लाइफस्टाइल: पीरियड्स के दिनों में लड़कियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में सफर करना काफी मुश्किल होता है। कमर दर्द, पीठ दर्द जैसी कई परेशानियों का कारण उन्हें काम करने में काफी दिक्कत होती हैं। एेसे कई देश है जहां पीरियड्स के दिनों में लड़कियों को 2 से 3 दिन की छुट्टियां दी जाती हैं। आइए जाने इन देशों के बारे में...

1. इंडोनेशिया
यहां के कानून के मुताबिक कम्पनियों को पीरियड्स के दिनों में औरतों से कम काम लेना होगा। जरूरत पड़ने पर महिला को छुट्टी भी देनी होगी। वैसे कुछ कम्पनियां इस कानून को नहीं मानती। 

2. जापान
जापान में कई साल पहले इस बात को लेकर आवाज उठाई गई थी। यहां सन् 1947 से ही लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में छुट्टियां मिलती हैं। 

3 .ताइवान
ताइवान में लड़कियों को उन दिनों में अवकाश का प्रावधान है। इसके अलावा यहां की कंपनियों ने यह भी नियम बनाया है कि इन दिनों में महिलाएं घर से भी काम कर सकती हैं।

4. चीन
चीन में महिलाओं ने इस कानून को बनाने के लिए बड़े स्तर पर आन्दोलन किया था। यहां पर पीरियड्स के दिनों में छुट्टियां दी जाती हैं। 

5. साउथ कोरिया 
यहां साल 2001 में कानून बना दिया गया था कि उन दिनों में महिलाओं को अवकाश दिया जाएं। इस कानून के बाद यहां रोजगार के अंदर महिलाओं की भागेदारी बढ़ती जा रही हैं।

Related News