25 APRTHURSDAY2024 4:23:46 AM
Nari

ये बॉलीवुड एक्ट्रेस झेल चुकी हैं मिसकैरेज का दर्द !

  • Updated: 03 Jul, 2018 12:44 PM
ये बॉलीवुड एक्ट्रेस झेल चुकी हैं मिसकैरेज का दर्द !

मां जितना खूबसूरत शब्द है, उतना ही अनमोल मां बनने का अहसास है। जब किसी औरत को यह पता चलता है कि वह मां बनने वाली है तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता। वह अपने बच्चे का पल-पल दुनिया में आने का इंतजार करती है। वहीं, किसी कारण नन्हीं सी जान जन्म न ले पाए तो इससे खराब समय भी औरत की जिंदगी में कोई नहीं होता। इस समय को सहना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। मिसकैरेज का नाम सुनते ही दिल डरने लगता है। आम लोगों की तरह कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस भी इस हैं जो इस दर्द को झेल चुकी हैं। 


1. अंकिता भार्गव
‘ये हैं मोहब्बतें’ में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले एक्टर करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव को गर्भपात का दर्द झेलना पड़ा। इन दोनों की शादी 2015 में हुई थी। अब कुछ महीने पहले ही अंकिता ने अपने फैंस को गर्भवती होने की खुशखबरी भी दी थी लेकिन किसी कारण उनकी मिसकैरेज हो गया। जिससे उनके फैंस भी दुखी हैं। 


2. काजोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस और अजय देवगन की पत्नी काजोल पहली बार साल 2001 में गर्भवती हुई थी। किसी कारण उनका बच्चा जन्म नहीं ले पाया। इस मुश्किल समय के बाद अगले साल 2002 में काजोल ने बेटी न्यासा को जन्म दिया। 

3. शिल्पा शेट्टी 
फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शिल्पा शैट्टी का नाम सबसे पहले आता है। 40 साल की उम्र में भी वह एकदम फिट है। उन्होंने ने भी अपना पहला बच्चा प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में खो दिया। दूसरी बात पहली तिमाही का समय पूरा होने तक उन्होने मीडिया से शेयर नहीं की थी। 
 

4. सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ने पीटर हाग से शादी करके बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। 2002 में उन्होने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। साल 2017 में फिर गर्भवती हुई और एक बार फिर ट्विन्स को जन्म दिया था लेकिन कमजोर दिल के चलते एक बच्चे की मौत हो गई। 
 

Related News