20 APRSATURDAY2024 11:43:28 AM
Nari

श्वेता और नेहा धूपिया ही नहीं, इन स्टार्स ने चुना खुद से कई साल छोटा लाइफ पार्टनर

  • Updated: 30 Jun, 2018 01:56 PM
श्वेता और नेहा धूपिया ही नहीं, इन स्टार्स ने चुना खुद से कई साल छोटा लाइफ पार्टनर

आज भी हमारे देश में एेसी सोच है कि शादी करने के लिए लड़का बड़ा और लड़की छोटी ही होनी चाहिए। वैसे तो ज्यादातर लड़के भी एेसी ही लड़कियों से शादी करना चाहते हैं जो उनसे उम्र में छोटी हो। मगर जब एक बार प्यार हो जाता है तो फिर ना किसी की उम्र मायने रखती है ना ही उसका रूप। प्यार होने के बाद हर कोई अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहता है। एेसा ही कुछ फीमेल सेलेब्रिटीज ने भी किया है। कई फीमेल सेलेब्रिटीज हैं जिन्होंने अपने से कम उम्र के हॉट और पॉपुलर लड़कों को पसंद किया और उनके साथ रिश्ता जोड़ा तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 

 

1. श्वेता और चैतन्य शर्मा

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता ने खुद से 5 साल छोटे चैतन्य से शादी की  है। जहां श्वेता 32 साल की है वही चैतन्य अभी 28 साल के हैं। दोनों की शादी 29 जून को करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुई।

 

2. नेहा और अंगद बेदी

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने दुनिया से चोरी-छिपे अगंद बेदी को अपना लाइफ पार्टनर चुना था। पिछले महीने 37 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 2 साल छोटे एक्टर अंगद बेदी (35) से शादी की। शादी की जानकारी ने इस कपल ने सोशल मीडिया पर पिक्स डालकर दी। नेहा और अंदर काफी समय से अच्छे दोस्त थे।

 


3. श्लोका और अाकाश अंबानी 

PunjabKesari
श्लोका मेहता और अाकाश अंबानी की आज एंगेजमेंट हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आपको बता दें आकाश अंबानी की होनी वाली पत्नी उनसे तकरीबन 15 महीने बड़ी है। दोनों के दूसरे को बचपन से जानते हैं। आकाश अपना फैमली बिजनेस संभालते हैं तो वहीं श्लोका सोशल वर्कर हैं।  

 

4. अनुष्का और विराट कोहली

PunjabKesari
अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना जीवन-साथी चुना। अनुष्का ने खुद से 5 महीने छोटे विराट के साथ शादी की। अनुष्का की डेट ऑफ बर्थ 5 नवंबर, 1988 है, जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई 1988 को पैदा हुई थीं। इसका मतलब विराट अनुष्का से 5 महीने छोटे हैं।

 

5. शिल्पा और राज कुंद्रा

PunjabKesari
राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। अपने पहली पत्नी से अलग होने के बाद राज ने खुद से कुछ महीने बड़ी शिल्पा से शादी की। 

 

6. उर्मिला और मोहसिन

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन से शादी की । उन्होंने खुद से10 साल छोटे मोहसिन को अपना जीवन-साथी चुना।

 

7. सोहा और कुणाल खेमू

PunjabKesari
सोहा और कुणाल ने साथ में 'ढूंढते रह जाओगे' में काम किया। साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने 2013 में दोनों ने 'लिव-इन' में रहने का फैसला किया। बाद में 2015 में कुणाल ने खुद से पांच साल बड़ी लड़की से शादी की। 

 

8. प्रिटी और जीन गुडइनफ

PunjabKesari
ब़ॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम जानी जाने वाली प्रिटी जिंटा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1997 ई में की। इसके बाद प्रिटी जिंटा ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। 2016 में उन्होंने खुद से 10 साल छोटे जीन गुडइनफ से शादी कर ली। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News