16 APRTUESDAY2024 9:04:37 PM
Nari

ये हैं दुनिया की सबसे साफ-सुथरी और पॉल्यूशन फ्री Travel Places

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Aug, 2018 12:11 PM
ये हैं दुनिया की सबसे साफ-सुथरी और पॉल्यूशन फ्री Travel Places

दुनियाभर में बहुत-सी ऐसी जगहें हैं जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, इमारतों, नदियों, झीलो, तालाबों, जंगलों आदि के कारण टूरिस्ट के अट्रैक्शन का केन्द्र बनी हुई हैं। मगर आज हम आपको दुनिया की सबसे स्वच्छ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। खूबसूरत होने के साथ-साथ यह जगहें अपनी स्वच्छता के कारण भी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। अगर आप भी प्रदूषण से दूर अपनी छुट्टियों का मजा लेना चाहते हैं तो यह जगहें आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
 

1. आयरलैंड
दुनिया के सबसे देशों में सबसे पहला स्थान आयरलैंड को दिया गया है। सबसे स्वच्छ होने के साथ-साथ इस देश का कल्चर, हेल्थ, लाइफ स्टाइल, ट्रेड आदि भी सबसे बढ़िया है।

PunjabKesari

2. फिनलैंड
फिनलैंड को खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि स्वच्छता के लिए भी सबसे आगे माना जाता है। यहां के लोग मिलजुल कर रहने के साथ स्वच्छता को बहुत पसंद करते हैं। इतना ही नहीं वह यहां आने वाले टूरिस्ट को भी साफ-सफाई रखने के लिए कहते हैं।

PunjabKesari

3. स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड अपनी नेचुरल ब्यूटी के साथ शुद्ध वातावरण के लिए दुनियाभर में मशहूर है। स्विट्जरलैंड की 60 प्रतिशत जमीन एेल्पस पहाड़ों से ढकी हुई हैं। इसके अलावा आप यहां कई झीलें भी देख सकते हैं।

PunjabKesari

4. नीदरलैंड
नीदरलैंड अपने कल्चर, हैल्थ और उच्च जीवन स्तर के साथ साफ-सफाई के लिए भी काफी मशहूर हैं। स्वच्छ होने के साथ ही यह देश प्रदूषण मुक्त भी है। अगर आप अपनी छुट्टियां शांति से बिताना चाहते हैं तो नीदरलैंड सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

PunjabKesari

5. न्यूजीलैंड
यहां का वातावरण बहुत स्वच्छ है। यहां के लोग उन्हीं चीजों का इस्तेमाल करते है जिससे वातावरण कम से कम प्रदूषित हो। सिर्फ स्वच्छता ही नहीं, यह देश खूबसूरती के मामले में भी काफी आगे है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News