18 APRTHURSDAY2024 9:52:20 AM
Nari

अच्छा! तो ये हैं चीनी महिलाओं की बेदाग और ग्लोइंग स्किन के ब्यूटी सीक्रेट्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Aug, 2018 01:09 PM
अच्छा! तो ये हैं चीनी महिलाओं की बेदाग और ग्लोइंग स्किन के ब्यूटी सीक्रेट्स

दुनिया में जब खूबसूरत महिलाओं की बात होती हैं तो चीनी महिलाओं का नाम सबसे पहले आता है। मगर क्या आपने सोचा है कि खूबसूरत स्किन पाने के लिए चीनी महिलाएं क्या करती हैं। आपको बता दें कि खूबसूरत, बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चीनी महिलाएं ब्यूटी प्रॉडक्ट्स नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करती है। जी हीं, चीनी महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए घरेलू नुस्खे अजमाती हैं। चलिए जानते हैं उनकी खूबसूरती से जुड़े कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स, जिनकी मदद से आप भी उन्ही की तरह खूबसूरत दिख सकती हैं।
 

चीनी महिलाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स
1. मोती पाउडर
सीप के खोल से बने मोती पाउडर का इस्तेमाल चीनी महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करती हैं। इस पाउडर को सीप के खोल में शहद और अंडे की जर्दी मिलाकर बनाया जाता है। इस पैक को हफ्ते में कम से कम 2 बार इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

2. ग्रीन टी का सेवन
ग्रीन टी का सेवन स्लिम बॉडी ही नहीं बल्कि सुदंरता बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद होता है। चीनी महिलाएं रोजाना ग्रीन टी का सेवन करती हैं, जिससे वह लंबे समय तक जवां दिखाई देती हैं।

PunjabKesari

3. पुदीने की पत्तियां
खूबसूरती बढ़ाने के लिए चीनी महिलाएं पुदीने की पत्तियों को पीसकर चेहरे और हाथों पर लगाती हैं, जोकि उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगाता है। अगर आप खूबसूरत और बेदाग त्वचा पानी चाहती हैं तो उनकी तरह पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

4. चावल का पानी
चीनी वुमन्स सिर्फ चावल खाना ही पसंद नहीं करती बल्कि वह इस्तेमाल खूबसूरती के लिए भी करती हैं। चावल का पानी चेहरे पर लगाने से आप बेदाग और निखरी हुई त्वचा पा सकती हैं। चावल के पानी को फ्रिज में ठंडा करने के बाग कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News