24 APRWEDNESDAY2024 4:00:29 PM
Nari

भारत की 6 सबसे मुश्किल धार्मिक यात्राएं, यहां जाना नहीं खतरे से खाली

  • Updated: 18 Jun, 2018 11:27 AM
भारत की 6 सबसे मुश्किल धार्मिक यात्राएं, यहां जाना नहीं खतरे से खाली

भारत में ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं, जिसकी यात्रा करने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। कुछ धार्मिक स्थल की यात्रा तो इतनी मुश्किल होती है कि वहां जाना किसी खतरे से खाली नहीं लगता। मगर फिर भी हर साल लाखों श्रद्धालु भारत के इन मुश्किल धार्मिक स्थल की यात्रा करने के लिए उमड़ते हैं, फिर चाहे मंदिर पहुंचने में कितनी भी प्रॉब्लम का सामना क्यों न करना पड़े। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही खतरनाक और कठिन धार्मिक यात्राओं के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की सबसे मुश्किल धार्मिक यात्राओं के बारे में।
 

1. अमरनाथ यात्रा
जम्मू-कश्मीर में स्थित अमरनाथ की यात्रा दुनिया में सबसे मुश्किल मानी जाती हैं। यहां जाने के लिए पर्यटक को पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। इसके अलावा इस धार्मिक स्थल पर जाने वाले हर पर्यटक की मैडिकल जांच भी की जाती है। बर्फ से घिरे इस धार्मिक स्थल की यात्रा किसी जन्नत से कम नहीं लगती।

PunjabKesari

PunjabKesari

2. कैलाश मानसरोवर यात्रा
48 कि.मी तक फैले इस कैलाश पर्वत मानसरोवर की यात्रा को दुनिया की दूसरी सबसे कठिन यात्रा माना जाता है। यहाम जाने वाला रास्ता चीन से होकर गुजरता है। 28 दिन की इस यात्रा में हिन्दूओं के अलावा जैन और तिब्बती भी दर्शन के लिए आते हैं।

PunjabKesari

3. पावागढ़ महाकाली मंदिर
गुजरात के चंपारण जगह पर स्थित महाकाली मंदिर पर जाने के लिए आपको 50 कि.मी तक ऊंची पहाड़ी पर चढ़ना पड़ता है, जोकि घनें जंगलों से होकर गुजरता है। इस मंदिर की चढ़ाई काफी खतरनाक है लेकिन अब यहां पर्यटकों को रोपवे की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

PunjabKesari

4. बद्रीनाथ मंदिर
उत्तराखंड में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ मंदिर मदी किनारे पर स्थित है। दो पर्वतों के बीच में बने इस मंदिर का रास्ता भी बेहद खतरनाक माना जाता है। इस यात्रा को पूरा करने के लिए यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari

5. वैष्णो देवी मंदिर
जम्मू-कश्मीर के कटरा जिले में स्थित इस मंदिर की यात्रा भी सबसे मुश्किल मानी जाती है। कटरा से करीब 14 किलोमीटर तक की ऊंची चढ़ाई के बाद मां का मंदिर आता है। 5,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर तक जाने के लिए कई बार पर्यटक हेलीकॉप्टर का सहारा लेते हैं।

PunjabKesari

6. हेमकुंड साहिब
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के इस धार्मिक स्थल की यात्रा को भी काफी मुश्किल माना जाता है। यहां तक जाने के लिए आपको 19 कि.मी की खतरनाक चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। इस यात्रा के दौरान भी पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News