23 APRTUESDAY2024 9:39:48 PM
Nari

छोटी किचन को बड़ा दिखाएंगे ये कमाल के ट्रिक्स - Nari

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Sep, 2018 03:19 PM
छोटी किचन को बड़ा दिखाएंगे ये कमाल के ट्रिक्स - Nari

जब बात रसोई के रख रखाव या उसके लुक की हो तो नए-नए फंडे निकल आते हैं। मगर रसोई छोटी होने पर उसकी सजावट करना मुश्किल हो जाता है। कम स्पेस की वजह से रसोई सजावटी कम बिखरी-बिखरी ज्यादा लगती है। ऐसे में आज हम आपको कुुछ कमाल के ट्रिक्स बताएंगे, जोकि छोटी रसोई को भी स्पेशियस लुक देने में मदद करेंगे।

 

1. वॉल्स कलर का कमाल
रसोई में दिवारों पर व्हाइट, लाइट यैलो या पिंक कलर करवाएं क्योंकि इससे स्पेस ज्यादा लगती है। इसके साथ आप डार्क रंग के कपबोर्ड बनवा सकते हैं। आप चाहें तो रंगो की बजाए दीवारों पर टाइल्स भी लगवा सकते हैं।

PunjabKesari

2. S शेप हुक्स
बर्तनों को दीवरों पर लटकाने की बजाए S शेप के हुक्स का इस्तेमाल करें। इससे न केवल रसोई बड़ी लगेगी बल्कि आप आप आसानी से बर्तनों तक पहुंच भी पाएगी।

PunjabKesari

3. दराजों को करें डिवाइड
रसोई को बड़ा दिखाने के लिए दराजों को डिवाइड कर लें। इसके लिए आप लकड़ी के खूंटी का इस्तेमाल करके हर एक खंड में बर्तन रख सकते हैं।

PunjabKesari

4. कैबिनेट के नीचे वाला हिस्सा
अगर आपकी कैबिनेट के नीचे वाले हिस्से में स्पेस है तो आप इसमें बॉक्सेज लगवा लें। यह डस्टबिन बन जाएगा और आपको अलग से डस्टबिन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

PunjabKesari

5. व्यवस्थित रखें सामान
आप किचन का सामान व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखकर अपने किचन को अच्छा बना सकते हैं। इस्तेमाल की सभी चीजों के लिए उनका एक निश्चित स्थान डिसाइड करें।

PunjabKesari

6. किचन में लगाएं पौधें
किचन में लगे पौधे घर के वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही इसे स्पेशियस लुक भी देंगे। किचन में छोटे और रंग-बिरंगे पौधे लगाकर उसे स्पेशियस और खूबसूरत बनाएं।

PunjabKesari

7. किचन को बड़ा दिखाती है खिड़की
किचन को हवादार और खुली दिखाने के लिए खिड़की जरूर बनवाएं। आप खिड़की में हैंगिंग शो-पीस या प्लांट लटकाकर किचन को और भी अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News