16 APRTUESDAY2024 7:02:26 PM
Nari

किसी विदेशी आइलैंड से कम खूबसूरत नहीं भारत के ये 8 द्वीप, जरूर जाएं घूमने

  • Updated: 03 Jul, 2018 11:11 AM
किसी विदेशी आइलैंड से कम खूबसूरत नहीं भारत के ये 8 द्वीप, जरूर जाएं घूमने

घूमने के लिए ज्यादातर भारतीय लोग विदेशों के खूबसूरत आइलैंड्स में जाते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें भारत के खूबसूरत आइलैंड डेस्टिनेशन्स के बारे में पता नहीं है लेकिन भारत में ऐसे बहुत से आइलैंड हैं, जोकि विदेशी द्वीप से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही आइलैंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ही खूबसूरत आइलैंड्स के बारे में, जिनपर कुदरत भी मेहरबान है।
 

1. लक्षद्वीप
अरब सागर में बसे इस आइलैंड की खूबसूरत यहां के जंगल, पाम और नारियल के पेड़ हैं। भारत की सीमा पर बसे इस खूबसूरत आइलैंड के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसलिए सरकार यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

PunjabKesari

2. दीव
इस द्वीप पर आप रेतीले मैदान, ऐतिहासिक इमारतें, गुजराती और पुर्तगाली संस्कृति का संगम देख सकते हैंं। अपनी इन्ही खासियतों के कारण यह भारतीय द्वीप पुर्तगाल की तरह लगता है।

PunjabKesari

3. दमन
दमन आइलैंड को पुरानी इमारतें, नदियां, झरने, समुद्र का किनारा और यहां खूबसूरत नजारे बेहद खास बनाते हैं। आप यहां किसी भी मौसस में आकर दमनगंगा, मोती बीच, देविका बीच और जैमपोरे बीच पर घूमने का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

4. माजुली आइलैंड
नदियों पर बसे भारत के सबसे बड़े आइलैंड में से एक माजुली द्वीप ब्रम्हपुत्र नदी का हिस्सा है। इस आइलैंड पर आप असमिया संस्कृति की अनोखी झलक देख सकते हैं। आप अपनी छुट्टियां इस द्वीप पर आराम से बिता सकते हैं।

PunjabKesari

5. दीवर आइलैंड
इस आइलैंड की खूबसूरती देखकर लहर कोई दंग रह जाता है। ज्यादातर टूरिस्ट यहां लेडी ऑफ कम्पैशन और यूरोपियन हाउस देखने के लिए आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म दिल चाहता है के बहुत से सीन यहीं शूट किए गए थे।

PunjabKesari

6. सेंट मैरी आइलैंड
कोकोनट, नॉर्थ, साउथ और दरया बहादुरगढ़ आइलैंड के चार हिस्सों में बटे इस आइलैंड में भारत के बहुत कम लोग आते हैं लेकिन इसकी खूबसूरती किसी विदेशी द्वीप से कम नहीं है।

PunjabKesari

7. बैरन आइलैंड
बैरन आइलैंड भारत का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी आइलैंड है। यहां स्पेशल परमिट बनवाने पर केवल कुछ हिस्सों की सैर की जा सकती है। विदेशी टूरिस्ट भी इस आइलैंड को देखने के लिए दर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

8. ग्रेट निकोबार आइलैंड
इस आइलैंड के बारे में तो हर कोई जानते हैं। निकोबार आइलैंड घूमने के लिए आप किसी भी मौसम में आ सकते हैं। यहां की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी दुनियाभर में मशहूर हैं, जिसके लिए ज्यादातर टूरिस्ट यहां आते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News