25 APRTHURSDAY2024 9:55:14 PM
Nari

आंखों को सुरक्षित रखने के लिए जानें ये 8 जरूरी बातें

  • Updated: 30 Mar, 2017 10:39 AM
आंखों को सुरक्षित रखने के लिए जानें ये 8 जरूरी बातें

पंजाब केसरी (सेहत) :  आंखें शरीर का सबसे खूबसूरत और जरूरी अंग हैं। इनके बिना कोई काम नहीं किया जा सकता। दिनभर की भागदौड़़ और आंखों की देखभाल न करने की वजह से इन पर बहुत बुरा असर होता है। जिस तरह चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए उसकी देखभाल करते हैं उसी तरह आंखों की केयर करना भी बहुत जरूरी है लेकिन रोजाना की कुछ छोटी-मोटी गल्तियों की वजह से आंखों को नुकसान हो सकता है। आइए जानिए किस तरह आंखों को सुरक्षित रखा जाए।

1.आंखे धोना
आंखों को दिन में कम से कम 2-3 बार धोना चाहिए,नहीं तो इनमें इंफैक्शन हो जाती है जिससे आंखों की रोशनी पर बुरा असर होता है।

2. चश्मा लगाना
धूप में या कहीं बाहर जाने से आंखों में धूल-मिट्टी चली जाती है जिससे इनमें एलर्जी हो जाती है और आंखों के खराब होने का डर रहता है। इसलिए हमेशा बाहर जाते वक्त आंखों पर चश्मा लगा कर जाना चाहिए।

3.कॉन्टेक्ट लैंस
कुछ लोग आंखों में कॉन्टेक्ट लैंस का इस्तेमाल करते हैं उन्हें हमेशा रात को लैंस उतार कर ही सोना चाहिए। बिना लैंस उतारे आंखों को पूरी तरह ऑक्सीजन नहीं मिलती जिससे इनमें धुंधलापन, लालिमा और दर्द महसूस होने लगती है। 

4. आंखें रगड़ना
कई बार आंखों में खुजली होने लगती है जिससे हाथों से रगड़ना पड़ता है। इससे हाथों के बैक्टीरिया आंखों में चले जाते हैं और इनमें इंफैकंशन हो जाती है जिससे आंखों की रोशनी कम हो जाती है।

5. चेकअप
जो लोग अक्सर चश्मा लगा कर रखते हैं उन्हें थोड़े समय बाद ही आंखों का चेकअप करवाना चाहिए।

6. कंप्यूटर स्क्रीन
लगातार कंप्यूटर पर काम करने से भी आंखों की रोशनी पर बहुत बुरा असर होता है। इसके लिए हर 20 मिनट के बाद आंखों को स्क्रीन से हटाएं और आराम दें। इसके अलावा हमेशा कंप्यूटर स्क्रीन से थोड़ी दूरी बना कर बैठना चाहिए।

7. आई मेकअप
महिलाओं को हमेशा रात को सोने से पहले आंखों का मेकअप उतारना चाहिए। आंखों को न धोने से कैमिकल्स इनमें चले जाते हैं जिससे आंखों में इंफैक्शन और इरिटेशन होने लगती है और यह खराब हो सकती हैं।

8. दूसरों का चश्मा
हर एक व्यक्ति के चश्मे का नंबर अलग-अलग होता है। इसलिए कभी किसी दूसरे को चश्मा अपनी आंखों पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है और आंखों की रोशनी भी कम हो जाती है।

 

Related News