घूमने का शौक भला किसे नहीं होता। कुछ लोग तो घूमने-फिरने के इतने शौकीन होते हैं कि वह अपनी छुट्टियों का मजा लेने के लिए लंबे वीकेंड पर जाना पसंद करते हैं। आज हम आपको लंबे वीकेंड के लिए देश-विदेश की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी अच्छी तरह एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो अगर आप भी लंबे वीकेंड का प्लान बना रहे हैं तो तुरंत इन खूबसूरत जगहों की टिकट कटवा लें।
1. कोडाइकनाल
लॉन्ग वीकेंड की पूरा मजा उठाना चाहते हैं तो आप कोडाइकनाल शहर में भी जा सकते हैं। खूबसूरत नजारे, पहाड़ों, झीलों, नदियों और झरनों वाले इस शहर में आप बोटिंग, एडवेंचर और मौज-मस्ती का पूरा लुफ्त उठा सकते हैं।
2. अलास्का
मानसून हो या गर्मियां, यह देश हर मौसम में ठंडा रहता है। ऐसे में बर्फ जैसी ठंडन, समुद्री नजारे और प्रकृति का मजा लेने के लिए आप अलास्का भी जा सकते हैं। इस शहर की खूबसूरती आपके ट्रिप को इतनी मजेदार बना देगी की आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।
3. नैनीताल
भारत के नैनीताल भी लॉन्ग वीकेंड का मजा लेने के लिए परफेक्ट है। चारों और पहाड़ों और हरियाली से घिरे इस शहर में आप बोटिग, ट्रैकिंग और बंजी जंपिंग का मजा ले सकते हैं।
4. स्विट्जरलैंड
यह देश अपने खूबसूरत पहाड़ों, स्पोर्ट्स प्लेस, हरियाली और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए दुनियाभर में फेमस है। आप यहां अपने लंबे वीकेंड का पूरा मजा ले सकते हैं क्योंकि यहां का सुहावना मौसम और पहाड़ियां आपको बोर नहीं होने देगी।
5. सिडनी
दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक सिडनी में आप हार्बर ब्रिज से क्लाइबिंग का मजा ले सकते हैं। आप यहां ओपेरा हाउस, बोंडी बीच, तारोंगा जू, फेदरडेल एनिमल पार्क, ओलंपिक पार्क और म्यूजियम देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां वाइल्ड लाइफ का मजा भी ले सकते हैं।
6. पश्चिम बंगाल, कलिम्पोंग
अगर आप वीकेंड में ठंडे-ठंडे और सुहावने मौसम का मजा लेना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं। परिवार के साथ एंजॉय करने के लिए आपको यहां कई जगहे मिल जाएगी। यहां आप हरे-भरे रास्ते, चाय के बगान, कैथोलिक चर्च, मॉनेस्ट्री और रंगीन नदियों के संगम को देख सकते हैं।
7. इटली, अमाल्फी कोस्ट
छुट्टियों में फुल एंजॉय करने के लिए यह शहर बिल्कुल परफेक्ट है। वैसे तो इटली में घूमने के लिए बहुत से जगहें है लेकिन अमाल्फी कोस्ट में आप पहाड़, कस्बें और पॉजिटानो को एक साथ देखने का मजा ले सकते हैं।
8. असम, हफलोंग
वाइट एंट हिलॉक के नाम से मशहूर हफलौंग हिल स्टेशन में आप लैंडस्केप्स, झीलों और खूबसूरत पहाड़ों को देख सकते हैं। टूरिस्टों के लिए यहां ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग की भी स्पैशल व्यवस्था की गई है।