बादाम सेहत के लिए बहुत पौष्टिक फूड है क्योंकि इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ई, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। दिन में 3-4 बादाम तो सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा यह कुछ लोगों के लिए कुछ हेल्थ कंडीशन में नुकसानदेह भी है। आज हम आपको बताएंगे किन-किन हेल्थ कंडीशन में बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए।
1. जिन लोगों का ब्लड प्रैशर हाई रहता हो उन्हें बादाम को अवॉइड करना चाहिए।
2. किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर संबंधी किसी बीमारी के होने पर बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें ऑक्सलेट अधिक मात्रा में होता है।
3. बादाम में फाइबर काफी मात्रा में होता है जो पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है। लेकिन अधिक मात्रा लेने पर पाचन क्रिया संबंधी परेशानियां हो सकती है। इसलिए डाइजेशन की समस्या होने पर इसे नहीं खाना चाहिए।
4. बादाम में विटामिन ई की अधिक मात्रा होने के कारण इसकी ओवरडोज लेने से सिरदर्द, थकान होने लगती है। इसलिए माइग्रेन के रोगी को बादाम नहीं खाने चाहिए।
5. अगर आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम के कारण एंटीबायोटिक मेडिसन ले रहे हैं तो बादाम खाना बंद कर दें।
6. एसिडिटी की समस्या में बादाम न खाएं।
7. मोटापे से परेशान लोग भी इसका सेवन न करें क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बहुत मात्रा में होती है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP