18 APRTHURSDAY2024 5:25:08 PM
Nari

Women Health: महिलाओं को एक्सरसाइज से दूर रखते हैं ये 7 बहाने

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Jul, 2018 09:22 AM
Women Health: महिलाओं को एक्सरसाइज से दूर रखते हैं ये 7 बहाने

एक्सरसाइज न करने के बहाने : बिगड़ते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण महिलाओं में लगातार बढ़ता मोटापा एक आम समस्या बन गई है। मोटापे के कारण महिलाएं डायबिटीज और हार्ट डिसीज के साथ कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। कुछ महिलाओं तो जिम जाकर मोटापा कंट्रोल कर लेती है लेकिन कुछ एक्सरसाइज को बोरिंग या कोई और बहाना बनाकर छोड़ देती हैं। सिर्फ शरीर को फिट रखने के लिए ही नहीं बल्कि बीमारियों से बचने के लिए भी एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है लेकिन एक्सरसाइज से दूर भागने के ये बहाने आपको मुसीबत में भी डाल सकते हैं।

1. बोरिंग है एक्सरसाइज करना
महिलाओं के लिए रोज-रोज एक ही पार्क में टहलना या एक ही तरह की एक्सरसाइज करना बोरिंग होता है। ऐसे में वह कुछ समय बाद ही एक्सरसाइज करना छोड़ देती हैं। मगर आप रोज एक ही तरह रूटीन न बनाकर अलग-अलग तरीके से एक्सरसाइज कर सकती हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज के लिए आप साइक्लिंग, बैडमिंटन, डांसिंग, स्विमिंग, योग, स्ट्रेचिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी कर सकती हैं।

PunjabKesari

2. समय नहीं है
एक्सरसाइज न करने के लिए महिलाओं का सबसे पहला बहाना यही होता है कि उनके पास समय नहीं है। मगर आप सुबह-शाम वॉक करके लिए 15-20 मिनट तो निकाल ही सकती हैं। जरूरी नहीं कि आप सारा दिन एक्सरसाइज करें लेकिन सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज या वॉक करके भी आप स्वस्थ रह सकती हैं।
 

3. मेरी उम्र हो गई है
एक्सरसाइज न करने के लिए उम्र भी महिलाओं का बहाना बन जाता है। 35 के पार होते ही महिलाएं एक्सरसाइज से बचने के लिए इसे अपना बहाना बना लेती हैं लेकिन आपको बता दें कि बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा इसी उम्र के बाद होता है। ऐसे में एक्सरसाइज न करना आपको किसी गंभीर समस्या का शिकार बना सकता है।

PunjabKesari

4. अकेले वॉक कैसे करूं
अकेले वॉक या जिम जाना भी स्वस्थ जीवनशैली से बचने का एक बहाना है। अगर आप अकेले वॉक या एक्सरसाइज नहीं करना चाहती तो किसी को साथ ले जाएं। इससे आपकी बोरियत भी दूर होगी और एक्सरसाइज भी हो जाएगी।
 

5. मोटापा के कारण एक्सरसाइज न करना
आपको बता दें कि बढ़ता मोटापा कई बीमारियों का घर होता है। ऐसे में एक्सरसाइज न करने के लिए मोटापे को बहाना बनाना आपको किसी बड़ी बीमारी का शिकार बना सकता है। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज करके अपने मोटापे को कंट्रोल में रखें।

PunjabKesari

6. मैं तो पहले से ही पतली हूं
जरूरी नहीं कि बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा मोटी महिलाओं को ही हों। कैंसर से लेकर अर्थराइटिस की बीमारी किसी भी महिला को हो सकती हैं। इसलिए पतले होने का बहाना छोड़कर एक्सरसाइज पर ध्यान दें।
 

7. घर के काम काफी हैं
माना की घर के काम करने से आपकी एक्सरसाइज हो जाती है लेकिन इसके साथ-साथ थोड़ा-व्यायाम करना भी जरूरी है। घर के काम-काम के साथ वॉक, जॉगिंग, योग, ध्यान करने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है। इसलिए बहाने छोडें और वर्कआउट के लिए तैयार हो जाएं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News